Chitarpur Koderma Land Dispute Archives - Udit Vani

जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
उदित वाणी कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना में राजकुमार यादव की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी तथा पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। विधायक का आरोप है कि मामले को लेकर पूर्व में कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। अपने चालक की मौत से भावुक विधायक ने कहा कि राजकुमार यादव केवल उनके वाहन चालक नहीं थे, बल्कि उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि घटना से पहले मृतक की मां के साथ भी दूसरे पक्ष के लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। इसकी सूचना विधायक ने फोन पर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को भी दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद देर रात राजकुमार यादव पर पीछे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

The post जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.