Chirag paswan Archives - Udit Vani

Bihar Election : चिराग पासवान की लोजपा ने सभी 29 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल जदयू को छोड़कर सभी दलों ने अपने खाते की सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए.

एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) ने गुरुवार को अपने खाते की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए. हालांकि, पार्टी ने बुधवार को ही 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

लोजपा (रामविलास) द्वारा जारी दूसरी लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने बेलसंड से अमित कुमार को टिकट दिया, जबकि मढ़ौरा से सीमा सिंह, शेरघाटी से उदय कुमार सिंह, बोधगया से श्यामदेव पासवान, रजौली से विमल राजवंशी, गोविंदपुर से बिनीता मेहता, बोचहा से बेबी कुमारी, बख्तियारपुर से अरुण कुमार और फतुहा से रुपा कुमारी चुनावी मैदान में हैं.

इसके अलावा, बहादुरगंज से मोहम्मद कलिममुद्दीन, महुआ से संजय कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, मनेर से जितेंद्र यादव तथा कसबा से नितेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा ने बुधवार को ही अपने खाते की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधन के बीच माना जा रहा है.

(आईएएनएस)

The post Bihar Election : चिराग पासवान की लोजपा ने सभी 29 सीटों पर उतारे उम्मीदवार appeared first on Udit Vani.

Bihar Election News : NDA में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज
उदित वाणी, पटना : बिहार चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अहम बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सम्मानजनक सीटों के मामले में किसी भी दल से कोई समझौता नहीं होगा. इसको लेकर बैठकें, चर्चाएं और तैयारियां चल रही हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि नवरात्र में ही सीटों का बंटवारा हो सकता है. उन्होंने कहा कि सम्मानजनक सीटों से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने सीडब्ल्यूसी की पटना में हो रही बैठक को सक्रिय रूप से वर्चस्व की लड़ाई बताया.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “बिहार में एक बार अकेले चुनाव लड़कर तो दिखाएं, खोने के लिए राजद और कांग्रेस के पास कुछ है क्या? अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत न कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी पार्टी में है और न राजद में है, जो कि बिहार की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है. अकेले चुनाव तो ये लोग कभी लड़ते नहीं हैं और चिराग पासवान पर निशाना साधते हैं.”

उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 2020 में कम से कम मैंने हिम्मत तो रखी अकेले चुनाव लड़ने की. इनमें से किसी में अगर हिम्मत है तो एक बार अकेले चुनाव लड़कर दिखाए.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीडब्ल्यूसी की पटना में बैठक एक वर्चस्व की लड़ाई है. इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कौन किस पर भारी है.

चुनाव टीम के दौरे को लेकर चिराग पासवान ने कहा, “चुनाव की टीम के दौरे का सीटों के बंटवारे से कुछ लेना-देना नहीं. वे आएंगे, अपना दौरा करके जाएंगे, देख कर जाएंगे, क्योंकि हम लोग ये उम्मीद कर रहे हैं कि अब जल्द नोटिफिकेशन आना चाहिए. चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन से पहले सारी तैयारियों का जायजा लेना ये एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. पर मैं ये मानता हूं कि अब सीटों के बंटवारे और चयन को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू होगा. शुभ दिनों की शुरुआत है. नवरात्रि की आज से शुरुआत है, तो मुझे लगता है शुभ दिनों में शुभ बातचीत होगी और सब अच्छा रहेगा.”

प्रियंका गांधी बिहार आकर महिलाओं से संवाद करने वाली हैं, इस पर चिराग पासवान ने कहा, “बिहार आकर महिलाओं से बिल्कुल संवाद करें, उन्हें पहले ही ये संवाद करना चाहिए था. वह बिहार आ रही हैं तो स्वागत है.”

(आईएएनएस)

The post Bihar Election News : NDA में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज appeared first on Udit Vani.

BIHAR में कानून व्यवस्था पर बरसे चिराग पासवान, ‘प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक’
उदित वाणी, पटना : एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं की एक श्रृंखला बन गई है और प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहा है.

चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बात सही है कि इन घटनाओं पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन सवाल है कि ऐसी घटनाएं घट क्यों रही हैं? अब तो लगता है कि प्रशासन पूरी तरह इन घटनाओं को रोकने में नाकामयाब है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश के लिए आने वाले दिनों में ये बहुत भयावह परिस्थिति पैदा कर देगा.

उन्होंने कहा कि मान लिया जाए कि अगर सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत भी इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, तो भी इसे नियंत्रित करने की ज़िम्मेदारी प्रशासन की ही बनती है. उन्होंने इसके लिए प्रशासन की मिलीभगत की भी संभावना जताई.

उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जरूरी है कि समय रहते हम लोग इस पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां पर अपराध पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है. इस पर नियंत्रण पाना जरूरी है.”

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में चुनाव बहिष्कार करने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर हिम्मत है तो एक बार ये लोग बहिष्कार करके दिखला दें. राजद ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो अकेले चुनाव लड़ने तक की हिम्मत नहीं रखती, बहिष्कार क्या करेगी? गठबंधन में शामिल कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है; वह भी अकेले चुनाव नहीं लड़ सकती. ये सब केवल धमकी देने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को डरा कर वोट पाने की आदत हो गई है. लोकसभा में ऐसे ही आरक्षण समाप्त और संविधान खत्म होने का डर फैलाया गया था. कहां का संविधान समाप्त हो गया? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर ये लोग डरा रहे हैं. अगर सबूत है तो दिखाएं. केवल हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई घुसपैठिया हमारे देश के मताधिकार का प्रयोग करे, हम ऐसा नहीं होने देंगे और किसी मतदाता का नाम भी नहीं कटेगा.

(आईएएनएस)

The post BIHAR में कानून व्यवस्था पर बरसे चिराग पासवान, ‘प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक’ appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND ELECTIONS: चिराग पासवान का झारखंड दौरा: इन भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार
उदित वाणी रांची : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान वे झारखंड विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे.

17 नवंबर को शाम चिराग विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचे. रात्रि विश्राम के बाद, आज वे जामताड़ा, झरिया, धनबाद और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे NDA के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.

चिराग पासवान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से धनबाद और अन्य स्थानों पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें लोजपा रामविलास और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.

गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भाजपा की प्रमुख सहयोगी पार्टी है और चिराग पासवान, जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं, प्रधानमंत्री मोदी के करीबी और उनके “हनुमान” के रूप में प्रसिद्ध हैं. चिराग पासवान का झारखंड में खासा असर है, जहां हर सभा में उनकी तरफ उमड़ने वाला जनसैलाब दर्शाता है कि लोग उनसे जुड़ी उम्मीदों से भरपूर हैं.

इस चुनावी दौरे में चिराग पासवान भाजपा और NDA से जामताड़ा की प्रत्याशी सीता सोरेन, झरिया की प्रत्याशी रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा, और बेरमो से रविंद्र पांडेय के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.

The post JHARKHAND ELECTIONS: चिराग पासवान का झारखंड दौरा:  इन भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार appeared first on Udit Vani.