Chhayanagar Violence Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में फायरिंग और चापड़बाजी का मामला बना सनसनीखेज, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
उदित वाणी, जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े आपराधिक मामले में तब्दील हो गया है। 31 मार्च को दो गुटों के बीच हुए इस हिंसक झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़बाजी की घटना सामने आई थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक सन्नी पुष्टि की गुरुवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सन्नी को घटना के दौरान एक आंख में गोली लगी थी, जबकि उसके सिर और हाथ पर चापड़ से वार किया गया था। इस हमले में नंदू लोहार नामक एक अन्य युवक भी घायल हुआ था, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से दो पिलेट और दो खोखा बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इधर, सन्नी की मौत की खबर मिलते ही गुरुवार को परिजन बड़ी संख्या में टीएमएच अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल का बकाया बिल माफ करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई.

सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि परिजन मुआवजा और टीएमएच के बकाया बिल को लेकर आक्रोशित थे। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। फिलहाल, इलाके में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

The post JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में फायरिंग और चापड़बाजी का मामला बना सनसनीखेज, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME: छायानगर में खूनी वारदात का दुखद अंत: घायल सन्नी ने तोड़ा दम, गुस्से में उबले परिजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित सामुदायिक भवन के पास हुई सनसनीखेज गोलीबारी और चापड़ से हमले की घटना ने गुरुवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। करीब एक सप्ताह से जिंदगी के लिए जूझ रहे सन्नी पुष्टि की टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर फैली, परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस हमले में सिर्फ चार लोग ही नहीं, बल्कि कई अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने करण यादव, चंदन यादव, शुरू भुइयां, आजाद भुइयां, पाल भुइयां और संजय समेत अन्य पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में चार मुख्य आरोपियों—करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, कुणाल मुंडा और संतोष वर्मा—को मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्तौल और तीन चापड़ बरामद किए गए थे।

गौरतलब है कि 31 मार्च की रात पुराने विवाद को लेकर सन्नी और उसके साथी नंदू लोहार पर जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग के साथ उन पर धारदार हथियारों से वार किया गया, जिसमें सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।

The post JAMSHEDPUR CRIME: छायानगर में खूनी वारदात का दुखद अंत: घायल सन्नी ने तोड़ा दम, गुस्से में उबले परिजन appeared first on Udit Vani.