Chakulia Elephant Attack Archives - Udit Vani

चाकुलिया-केरूकोचा सड़क पर हाथियों ने बाइक सवार को घेरा, सीने पर पैर रखकर किया घायल
उदित वाणी झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना बड़ामारा गांव के पास चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर हुई. घायल की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका गांव निवासी नीलकंठ नायक (45) के रूप में हुई है. नीलकंठ नायक पेशे से सब्जी विक्रेता हैं. वह सोमवार को चाकुलिया के जोड़ाम हाट में सब्जी बेचने के बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ामारा गांव के समीप सड़क पर उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. अचानक हाथियों को देखकर उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और जान बचाने के लिए भागने लगे.

भागने के दौरान एक हाथी ने उनका पीछा किया और पास के खेत में घेर लिया. इसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई. एक हाथी में उनके सीने पर पैर रख दिया. इलाज के लिए उसे चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. घायल के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. विधायक समीर मोहंती को लोगों ने घटना की सूचना दी. घायल को इलाज के लिए विधायक ने अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर वे घटना स्थल पहुंचे और अपने वाहन पर लेकर घायल को अस्पताल पहुंचे. वहीं, वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल की हाल जाना. ग्रामीणों के अनुसार बड़ामारा गांव के आसपास 7 हाथियों के एक झुंड विचरण एक रहा है. हाथियों के लगातार आवाजाही के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हाथी कभी- कभी मुख्य सड़क पर आ जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है. हाथियों के कारण गांव के लोग दहशत में है. जानकारी हो कि चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही हो रही है. खेत-घरों को नुकसान पहुंचाने के अलावा हाथी लोगों पर हमले भी कर रहे है. वन विभाग लोगों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रहा है.

The post चाकुलिया-केरूकोचा सड़क पर हाथियों ने बाइक सवार को घेरा, सीने पर पैर रखकर किया घायल appeared first on Udit Vani.