Chakradharpur Division News. Archives - Udit Vani

South Eastern Railway: हावड़ा-मुंबई रेल कॉरिडोर पर बढ़ेगी रफ्तार, चाकुलिया-राखामाइंस समेत तीन रेलवे फाटक होंगे बंद
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी योजना के तहत चक्रधरपुर और खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चाकुलिया, राखामाइंस और झारग्राम की तीन महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे जोन की ओर से इन फाटकों को बंद करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हाईस्पीड ट्रेन परिचालन के लिए ट्रैक सुरक्षा और निर्बाध रेल यातायात बेहद जरूरी है। लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति को समाप्त करने के उद्देश्य से इन फाटकों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है। इसके बदले लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।

इससे पहले गोविंदपुर, सलगाझुड़ी और बारीगोड़ा में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। रेलवे का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सड़क यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु हो जाएगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय तक फाटक बंद रहने की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं रेल हादसों की आशंका भी कम होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे पिछले एक दशक से चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल में ट्रैक आधुनिकीकरण, अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है। जुगसलाई समेत कई पुराने रेलवे फाटक पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

इधर, बादामपहाड़ रेलखंड पर भी विकास कार्यों को गति दी गई है। हल्दीपोखर और बहलदा के बीच नदी पर नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने के बावजूद इससे रेल परिचालन प्रभावित नहीं होगा। खनिज ढुलाई और यात्री ट्रेनों की आवाजाही भी पहले से अधिक सुगम होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बादामपहाड़ और गुरुमहिसानी रेलवे यार्ड एवं शेड विस्तार की योजना को भी मंजूरी दी है। वहीं टाटानगर-बादामपहाड़ सिंगल लाइन को भविष्य में डबल लाइन में तब्दील करने की तैयारी चल रही है। इस रूट पर पिछले वर्ष आधुनिक सिग्नल और ट्रैक्शन सुविधाएं भी शुरू की जा चुकी हैं।

The post South Eastern Railway: हावड़ा-मुंबई रेल कॉरिडोर पर बढ़ेगी रफ्तार, चाकुलिया-राखामाइंस समेत तीन रेलवे फाटक होंगे बंद appeared first on Udit Vani.

टाटानगर स्टेशन विस्तार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खासमहल से संकटा सिंह मार्ग तक अवैध निर्माण ध्वस्त
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने और री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. रविवार को चक्रधरपुर डिवीजन द्वारा खासमहल से संकटा सिंह पेट्रोल पंप मार्ग तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों ने दर्जनों अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया.

यूनियन कार्यालय और पुराने क्वार्टरों पर बड़ी कार्रवाई

प्रशासनिक टीम ने सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया था. इस अभियान के दौरान मार्ग में बाधक बन रही झोपड़ियों, जर्जर रेलवे क्वार्टरों और अवैध दीवारों को हटाया गया.. विशेष रूप से रेल जीआरपी पुलिस यूनियन कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में स्थित था.. रेलवे की इस सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

आधुनिक पार्किंग और स्टेशन री-डेवलपमेंट की तैयारी

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई टाटानगर स्टेशन के आधुनिक स्वरूप को धरातल पर उतारने के लिए की जा रही है.

• पार्किंग सुविधा: स्टेशन के मुख्य भवन निर्माण से पहले इस खाली कराई गई जमीन पर एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित की जाएगी.• यातायात सुगमता: इस मार्ग के साफ होने से यात्रियों को स्टेशन तक पहुँचने में जाम से मुक्ति मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी.

प्रशासन का रुख: नियमों के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के लैंड पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि चिन्हित मार्ग पर जो भी निर्माण बाधक हैं, उन्हें नियमों के तहत हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित मास्टर प्लान का हिस्सा है और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

The post टाटानगर स्टेशन विस्तार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खासमहल से संकटा सिंह मार्ग तक अवैध निर्माण ध्वस्त appeared first on Udit Vani.