Chakradhapur Archives - Udit Vani

Railway Accident : मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेल रूट पर मचा हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुर्गा महादेव स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. घटना करीब दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय और डांगुवापोसी से राहत एवं बचाव टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गईं थी. रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा, जहां पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया था. अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

मालगाड़ी के बेपटरी होने से इस महत्वपूर्ण रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई. कई यात्री ट्रेनों के समय में बदलाव या उन्हें बीच रास्ते में रोके जाने की संभावना जताई जा रही थी. जिसे देखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार शुरू कर दिया था.

इस घटना ने रेलवे महकमे में हलचल बढ़ा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि यह हादसा उस समय हुआ जब दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंडल के दौरे पर थे. वे टाटानगर में एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

गौरतलब है कि इससे पहले भी उनके विभिन्न दौरों के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर डाउन लाइन को बहाल कर दिया गया है. जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए थे.

The post Railway Accident : मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी बेपटरी, चक्रधरपुर रेल रूट पर मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

Municipal Corporation Election : 23 में 21 मत पाकर विजय कुमार साव बने चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष
उदित वाणी, चाईबासा : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया. निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजय कुमार साव को सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.

निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 23 मत पड़े, जिनमें से 21 मत विजय कुमार साव के पक्ष में गए, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पूजा गिरी को 2 मत प्राप्त हुए. सभी 23 मत वैध पाए गए और कोई भी मत अवैध नहीं रहा.

निर्वाची पदाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजय कुमार साव को विजयी प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया.

घोषणा पत्र के अनुसार शीतला मंदिर, वार्ड संख्या-7, चक्रधरपुर निवासी विजय कुमार साव को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है.

समर्थकों में उत्साह

उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार साव के निर्वाचित होने के बाद उनके समर्थकों और नगर परिषद क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया. अब उनसे नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई जा रही है.

The post Municipal Corporation Election : 23 में 21 मत पाकर विजय कुमार साव बने चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर में मानवता की मिसाल: झुलसे युवक को परिजनों तक पहुंचाने आगे आया सुमिता होता फाउंडेशन
उदित वाणी, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की मदद के लिए समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश की. सुमिता होता फाउंडेशन और स्थानीय समाजसेवियों की पहल से घायल युवक संजय बाऊरी को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.

जानकारी के अनुसार संजय बाऊरी नामक युवक चक्रधरपुर में गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिला था. समाजसेवी बैरम खान की तत्परता से उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

बताया जाता है कि जब समाजसेवी अस्पताल पहुंचे तो पाया कि घायल युवक के पास न तो मोबाइल था और न ही कोई पहचान से संबंधित कागजात. साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था.

ऐसी स्थिति में समाजसेवी सदानंद होता और लाल बाबू दास ने पहल करते हुए मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया. काफी कोशिशों के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन व्यस्त मिला. इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां एक महिला कर्मचारी से बातचीत हुई.

महिला कर्मचारी के माध्यम से हिडबांध थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित किया गया. थाना प्रभारी ने संजय बाऊरी की फोटो, वीडियो और अन्य जानकारी भेजने को कहा. जानकारी भेजे जाने के करीब दस मिनट बाद ही संजय बाऊरी के परिजनों ने सदानंद होता से संपर्क किया और उसे घर लाने का अनुरोध किया.

इसके बाद सुमिता होता फाउंडेशन की पहल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई. योजना के अनुसार संजय बाऊरी को उसके परिजनों के साथ एम्बुलेंस से उसके गांव पायरा, थाना हिडबांध, जिला बांकुरा (पश्चिम बंगाल) भेजा जाएगा. वहां उसके परिजन उसकी देखभाल करेंगे और आगे बेहतर इलाज के लिए बांकुरा या पुरुलिया में उपचार कराया जाएगा.

इस पूरे प्रयास में समाजसेवियों की तत्परता और मानवता की भावना की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ मानवता को मजबूत करते हैं.

The post चक्रधरपुर में मानवता की मिसाल: झुलसे युवक को परिजनों तक पहुंचाने आगे आया सुमिता होता फाउंडेशन appeared first on Udit Vani.

पश्चिमी सिंहभूम में फिर शर्मनाक घटना: नवजात का शव कार्टून डब्बे में घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
उदित वाणी, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ दिन पहले बच्चे का शव झोले में ले जाने का मामला सामने आने के बाद अब एक और संवेदनशील घटना सामने आई है. इस बार चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से नवजात शिशु का शव कार्टून डब्बे में भरकर घर ले जाने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप से इनकार किया है.

जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी रीता तिरिया को प्रसव के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. शनिवार को रीता तिरिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की मौत मां के गर्भ में ही हो चुकी थी.

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए रामकृष्ण हेम्ब्रम पर नवजात का शव अस्पताल से ले जाने का दबाव बनाया. परिजनों का कहना है कि शव को घर ले जाने के लिए न तो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही किसी अन्य प्रकार की व्यवस्था की गई.

बताया जाता है कि मजबूरी में रामकृष्ण हेम्ब्रम अपने नवजात बच्चे के शव को कार्टून डब्बे में रखकर घर ले गए. घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई. ग्रामीणों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रशासन चाहता तो एंबुलेंस या अन्य वाहन के माध्यम से शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकती थी.

इधर इस मामले में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि बच्चे की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है और मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार ऐसी स्थिति में मरीज को पूरी जानकारी देना संभव नहीं होता. उन्होंने बताया कि बच्चे की मृत्यु मां के गर्भ में ही हो चुकी थी.

डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि नवजात के शव को डब्बे में भरकर ले जाने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं दी गई थी. उस समय अस्पताल में दो ममता वाहन उपलब्ध थे. यदि बच्चे के पिता या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अस्पताल को इसकी सूचना दी जाती, तो ममता वाहन के माध्यम से शव और परिजनों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती.

अस्पताल प्रभारी के अनुसार सूचना के अभाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

The post पश्चिमी सिंहभूम में फिर शर्मनाक घटना: नवजात का शव कार्टून डब्बे में घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता appeared first on Udit Vani.

WEST SINGHBHUM CRIME : चक्रधरपुर के कांजी हाउस में मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
उदित वाणी, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी स्थित कांजी हाउस में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने चक्रधरपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है.

स्थानीय निवासी रितु देवी और उनके पति विष्णु बहादुर ने पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. वहीं, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने भी इस घटना को लेकर अपनी तरफ से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस की कार्रवाई

चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी भी पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

आगे की प्रक्रिया

पुलिस पूरे मामले में सभी पक्षों के बयानों और घटनास्थल की जांच कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

संभावित जांच की दिशा:

इस मामले में इलाके में तनाव कम करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ाए हुए है.

The post WEST SINGHBHUM CRIME : चक्रधरपुर के कांजी हाउस में मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर रेल मंडल में नवम्बर 2025 के ACP (अलार्म चेन पुलिंग) मामलों की समीक्षा : 93 मामले दर्ज, 58 में दोषसिद्धि
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से चक्रधरपुर रेल मंडल में नवम्बर 2025 माह के दौरान अलार्म चेन पुलिंग (ए.सी.पी.) से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस अवधि में कुल 93 ए.सी.पी. मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश में रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी व दंडात्मक प्रक्रिया पूरी की.

मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 87 मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं निपटारा किया गया. इसमें रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तथ्यों की जांच, आरोपियों की पहचान तथा नियमों के अनुरूप दंड निर्धारण शामिल रहा. इसके अलावा 58 मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई, जो मंडल में अनुशासन और नियम-पालन को लेकर सख्त रुख को दर्शाता है.

दोषसिद्धि वाले मामलों में कुल ₹46,000 का जुर्माना वसूला गया है. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अधिकांश चेन पुलिंग अनावश्यक कारणों से की जाती है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को असुविधा होती है. कई बार ए.सी.पी. के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंबित हो जाती हैं, जिससे पूरे रूट की संचालन व्यवस्था प्रभावित होती है.

रेल मंडल ने दोहराया है कि बिना कारण चेन पुलिंग करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों—जैसे यात्री की तबीयत बिगड़ने, दुर्घटना होने अथवा सुरक्षा से जुड़े किसी तत्काल खतरे—में ही चेन पुलिंग की अनुमति है.

मंडल प्रशासन ने कहा कि वे सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू ट्रेन संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ए.सी.पी. मामलों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रखेंगे. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें ताकि ट्रेन की समयबद्धता और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

The post चक्रधरपुर रेल मंडल में नवम्बर 2025 के ACP (अलार्म चेन पुलिंग) मामलों की समीक्षा : 93 मामले दर्ज, 58 में दोषसिद्धि appeared first on Udit Vani.

RPF Thwarts Trafficking Attempt at Tatanagar, Rescues 13 Minors
UditVani, Jamshedpur : A swift and coordinated operation by the Railway Protection Force (RPF) at Tatanagar Railway Station has led to the rescue of 13 minors—12 girls and one boy—from an alleged human trafficking attempt. The action was taken following credible intelligence received during an ongoing anti-trafficking drive across the Chakradharpur Division, overseen by Senior Commandant P. Shankar Kutty.

During routine surveillance, the RPF’s flying squad noticed suspicious movement and intercepted two men—identified as Sunil Chatomba and Jambira Chatomba of Hat Gamharia. On questioning, it emerged that the duo was planning to transport the minors outside Jharkhand for illegal labour.

The rescued children, hailing from West Singhbhum and nearby regions, have been shifted to a safe shelter and are undergoing counselling. Initial statements suggest they were enticed with false promises of lucrative work opportunities.

Both accused traffickers have been handed over to the Government Railway Police (GRP) at Tatanagar for further investigation. The operation, conducted under the RPF’s Anti-Human Trafficking Unit (AHTU), marks a significant strike against trafficking networks active in the region.

The post RPF Thwarts Trafficking Attempt at Tatanagar, Rescues 13 Minors appeared first on Udit Vani.

Railway News : सलगाझरी वेस्ट केबीन पर ट्रेनों के ऑपरेशनल स्टॉपेज समाप्त, 16 नवंबर से लागू होगा नया प्रावधान
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल ने सलगा झरी वेस्ट केबीन स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों के ऑपरेशनल स्टॉपेज को समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी है. यह नया प्रावधान 16 नवंबर से प्रभावी होगा. आदेश के अनुसार अब ये ट्रेनें इस लोकेशन पर बिना रुके गुजरेंगी.

रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक जिन दो जोड़ी ट्रेनों का ऑपरेशनल स्टॉपेज हटाया गया है, उनमें पहली है ट्रेन संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद– झारग्राम और दूसरी है 68023/68024 झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम अब तक इन ट्रेनों का सलगाझरी वेस्ट केबीन वेस्ट केबिन पर तकनीकी/ऑपरेशनल प्रयोजनों के लिए संक्षिप्त ठहराव होता था, लेकिन रेलवे के परिचालन सुधार और सुचारू गति बनाए रखने के उद्देश्य से यह स्टॉपेज हटाया जा रहा है.

रेल अधिकारियों के अनुसार, इन तकनीकी बदलावों से ट्रेन संचालन की गति और समयबद्धता में सुधार होने की उम्मीद है. मंडल के ऑपरेशन विभाग का कहना है कि गैर-जरूरी ऑपरेशनल रुकावटें हटाने से न केवल मेन रूट पर भीड़ कम होगी, बल्कि ट्रेनों के औसत रनिंग टाइम में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह केवल ऑपरेशनल स्टॉपेज था, इसलिए इससे यात्रियों पर किसी प्रकार का सीधा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां कोई कमर्शियल ठहराव पहले से ही मौजूद नहीं था.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा कार्यक्रम को अपडेट रखें. मंडल ने यह भी कहा है कि भविष्य में आवश्यकतानुसार स्टॉपेज या परिचालन में किसी भी प्रकार का बदलाव रेलवे की आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से समय-समय पर साझा किया जाएगा. इस फैसले को रेलवे के परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है.

The post Railway News : सलगाझरी वेस्ट केबीन पर ट्रेनों के ऑपरेशनल स्टॉपेज समाप्त, 16 नवंबर से लागू होगा नया प्रावधान appeared first on Udit Vani.

Railway : त्योहारों में यात्रियों की सुविधा और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चक्रधरपुर मंडल की विशेष पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर : त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने व्यापक तैयारियाँ की हैं, ताकि लोगों की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध हो सके. मंडल ने भारतीय रेलवे की नीति के अनुरूप कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें विशेष ट्रेनों का संचालन, 24×7 वॉर रूम की स्थापना, सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली और स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार प्रमुख हैं.

भारतीय रेलवे ने इस वर्ष पूरे देश में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें संचालित की हैं, जो पिछले वर्ष की 7,724 ट्रेनों की तुलना में रिकॉर्ड वृद्धि दर्शाती है. इसी क्रम में चक्रधरपुर मंडल ने भी अहम योगदान देते हुए 08183/08184 टाटा–बक्सर–टाटा साप्ताहिक दिवाली/छठ विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है. इसके साथ ही दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही हैं, जिससे मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुककर यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके.

भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल मुख्यालय में 24×7 वॉर रूम संचालित किया जा रहा है, जहां से सभी प्रमुख स्टेशनों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है. इसमें ट्रेन की स्थिति, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सहायता से जुड़ी सभी गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर समेत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. आरपीएफ और जीआरपी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके. यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर स्टेशन पर नया होल्डिंग एरिया विकसित किया गया है, जिसमें पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं.

चक्रधरपुर मंडल का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी की गई हैं. मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट की वैधता, समय सारिणी और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि यात्रा व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

The post Railway : त्योहारों में यात्रियों की सुविधा और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चक्रधरपुर मंडल की विशेष पहल appeared first on Udit Vani.

Railway News : चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने सुरक्षा व बचाव कार्य की तैयारियों का किया मॉक ड्रिल से परीक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने शुक्रवार को रेल दुर्घटना जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने हेतु टाटानगर स्टेशन में जीवंत मॉक ड्रिल आयोजित की. मॉक ड्रिल की सूचना मिलते ही पांच बार सायरन बजाया गया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना के अनुसार, चक्रधरपुर स्टेशन के लाइन नंबर 13 पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं. सूचना मिलते ही डीआरएम तरुण हुरिया सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, एआरटी वैन, एनडीआरएफ, रेलवे अस्पताल की चिकित्सा टीम, सिविल डिफेंस, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कंबल और रस्सी से स्ट्रेचर बनाकर ‘घायल यात्रियों’ को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया. फायर ब्रिगेड ने ‘कोच में लगी आग’ पर नियंत्रण पाया, जबकि एनडीआरएफ के जवानों ने फंसे यात्रियों को काटकर बाहर निकाला. दो घंटे चली इस ड्रिल में वास्तविक हादसे जैसा दृश्य तैयार किया गया, ताकि आपदा के दौरान समन्वय और दक्षता की परख हो सके.

घटना स्थल पर रेलवे अधिकारियों ने आम लोगों को बताया कि यह राहत और बचाव कार्य का अभ्यास है, जिससे वास्तविक दुर्घटनाओं में तत्परता से कार्रवाई की जा सके. मॉक ड्रिल में डीआरएम तरुण हुरिया, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा संरक्षा अधिकारी, सीनियर डीसीएम, डीएमई, डीओएम, डीईई, एनडीआरएफ अधिकारी व जवान, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार व उनकी 25 सदस्यीय टीम शामिल रही.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ₹5000 नकद पुरस्कार की घोषणा की. डीआरएम हुरिया ने बचाव दल के त्वरित एवं दक्ष कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभ्यास वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत कार्य को और अधिक प्रभावी बनाते हैं.

The post Railway News : चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने सुरक्षा व बचाव कार्य की तैयारियों का किया मॉक ड्रिल से परीक्षण appeared first on Udit Vani.