Chain Snatching Jamshedpur Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला बनी चेन स्नैचर का शिकार, गिरकर हुई घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रेम कुंज के समीप सुबह की सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार अपराधी द्वारा सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के दौरान बदमाश ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हालांकि सदमे और भय के कारण उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। घटना के दो दिन बाद परिवार की ओर से थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, धनवंती देवी प्रतिदिन की तरह सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके करीब पहुंचा और गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। अचानक हुई छीना-झपटी में संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद बुजुर्ग महिला काफी घबराई हुई थीं और उन्होंने घर लौटकर भी इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार को स्थानीय लोगों के बीच घटना की चर्चा होने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई।

महिला के पुत्र संतोष कुमार ने रविवार देर शाम परसुडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

The post JAMSHEDPUR: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला बनी चेन स्नैचर का शिकार, गिरकर हुई घायल appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जेआरडी स्टेडियम के पास चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। धतकीडीह में होटल संचालक पर फायरिंग की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जेआरडी स्टेडियम गेट नंबर-2 के पास चेन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जबकि बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट निवासी रिंकू ओझा को निशाना बनाया। रिंकू किसी निजी काम से स्टेडियम की ओर गए थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

पीड़ित के मुताबिक अपराधियों ने पहले उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की कोशिश की। इसके बाद अपराधी जबरन चेन और लॉकेट छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

The post JAMSHEDPUR: जेआरडी स्टेडियम के पास चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला appeared first on Udit Vani.