Chaibasa Sadar Hospital Archives - Udit Vani

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना करने के शक में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार
उदित वाणी चाईबासा:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू टोना करने के शक में 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई.पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती के रूप में हुई है.आरोप है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में खाई में फेंक दिया गया.

घटना की जानकारी तब सामने आई जब मंगलवार को जंगल की ओर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ.इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलने पर सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में खोजबीन के दौरान मृतका का शव बरामद किया.शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर खाई में पड़ा मिला.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बुधावर को पनसुआं गांव निवासी 26 वर्षीय प्रेमजीत बानरा को गिरफ्तार किया.पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं.पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और ठीक नहीं हो रही थी.इसी वजह से उसे महिला पर जादू-टोना होने का करने का शक हुआ.इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रविवार शाम की बताई जा रही है.हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था. सोनुवा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.साथ ही मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है.

The post झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना करने के शक में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

चाईबासा ब्लड बैंक कांड: हाई कोर्ट सख्त, पूछा- ‘मासूमों को संक्रमित खून चढ़ाने वालों पर अब तक क्या हुआ?’
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नाबालिग बच्चों को कथित रूप से एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले को बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार को जांच की अद्यतन और विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रुख पर नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाए.

याचिकाकर्ता दीपिका हेम्ब्रम एवं अन्य की ओर से दायर याचिका में मामले में एफआईआर दर्ज करने और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस संबंध में 6 फरवरी 2026 को एफआईआर संख्या 18/2026 दर्ज की जा चुकी है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ रहे.

इस पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई छोटे बच्चों को एचआईवी-संक्रमित रक्त चढ़ाया जाना अत्यंत गंभीर मामला है, जिससे उनके जीवन और भविष्य पर गहरा असर पड़ा है. अदालत ने कहा कि इस तरह की आपराधिक लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा दाखिल जवाब केवल एफआईआर दर्ज होने तक सीमित है और जांच की प्रगति को लेकर कोई ठोस जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई है.

अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अब तक की जांच की पूरी प्रगति को स्पष्ट करते हुए पूरक हलफनामा दाखिल किया जाए. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में चाईबासा सदर अस्पताल में पांच नाबालिग थैलेसीमिया मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमण का मामला सामने आया था. इस घटना को लेकर परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को निर्धारित की गई है.

(आईएएनएस)

The post चाईबासा ब्लड बैंक कांड: हाई कोर्ट सख्त, पूछा- ‘मासूमों को संक्रमित खून चढ़ाने वालों पर अब तक क्या हुआ?’ appeared first on Udit Vani.