Central Govt Jobs Archives - Udit Vani

पावरग्रिड भर्ती अलर्ट: डिप्लोमा ट्रेनी समेत 668 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
उदित वाणी, नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामाने आया है. पावरग्रिड ने डिप्लोमा ट्रेनी समेत विभिन्न 668 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है.

पावरग्रिड ने जिन 668 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)- डीटीई के 479, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल)- डीटीसी के 111, डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे)- डीटीएस के 9, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी- मानव संसाधन) के 18, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी-वित्त एवं प्रशासन) के 36 और जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी-सर्वे) के 15 पद शामिल हैं.

पावरग्रिड ने क्षेत्र/परियोजना विशिष्ट के मुताबिक जिन 668 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें कॉर्पोरेट केंद्र से 21, पूर्वी क्षेत्र-I (ईआर-I) से 2, पूर्वी क्षेत्र-II (ईआर-II) से 16, ओडिशा परियोजना से 32, उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) से 33, उत्तरी क्षेत्र-I (एनआर-I) से 92, राजस्थान परियोजना से 42, उत्तरी क्षेत्र II (एनआर-II) से 50, उत्तरी क्षेत्र-III (एनआर-III) से 45, दक्षिणी क्षेत्र-I (एसआर-I) से 47, दक्षिणी क्षेत्र-II (एसआर-II) से 81, पश्चिमी क्षेत्र-I (डब्लूआर-I) से 67, और पश्चिमी क्षेत्र-II (डब्लूआर-II) से 110 पद शामिल हैं.

इसके अलावा पावरग्रिड की अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) से भी 30 पद शामिल हैं. उनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)-डीटीई के 16, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल)-डीटीसी के 6, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (जेओटी-मानव संसाधन) के 4, और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (जेओटी-वित्त एवं प्रशासन) के 4 पद हैं.

पावरग्रिड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग से संबंधित विषय में पूर्णकालिक नियमित तीन वर्षीय डिप्लोमा; तीन वर्षीय पूर्णकालिक नियमित ग्रजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 11 मई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर कौशल परीक्षण (सीएसटी), व्यापार परीक्षण (टीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 21,000 से 1,08,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 से 300 रुपए के बीच तय किया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन प्रत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

–आईएएनएस

The post पावरग्रिड भर्ती अलर्ट: डिप्लोमा ट्रेनी समेत 668 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू appeared first on Udit Vani.