CCTV Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में फिर बढ़ी चोरी की वारदातें, एम टाइप फ्लैट से बाइक चोरी -पुलिस CTTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्यूब बड़ी स्थित एम टाइप फ्लैट परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, देर रात चोर गैरेज में घुसे और वहां लगे मुख्य ताले को तोड़कर भीतर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने खड़ी एक बाइक लेकर फरार हो गए. चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चोरों ने केवल एक बाइक ही नहीं चुराई, बल्कि गैरेज में खड़ी अन्य बाइकों के लॉक और चाबी स्लॉट को भी खोलने की कोशिश की. कई बाइकों के लॉक को नुकसान पहुंचा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों का उद्देश्य एक से अधिक वाहन चोरी करने का था, लेकिन किसी कारणवश वे केवल एक ही बाइक ले जा सके.

सुबह जब लोग जागे, तो उन्होंने गैरेज का टूटा ताला और एक बाइक के गायब होने की जानकारी पाकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात गैरेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस अब फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है.

लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में तेजी लाई जा रही है.

The post Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में फिर बढ़ी चोरी की वारदातें, एम टाइप फ्लैट से बाइक चोरी -पुलिस CTTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी appeared first on Udit Vani.

Vastu Dosh : इस दिशा में नहीं लगाएं CCTV, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कौन सी दिशा है इसके लिए सही
नई दिल्ली: विज्ञान के इस युग में भी वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान जैसे प्राचीन शास्त्रों के सिद्धांतों में लोगों का विश्वास कम नहीं हुआ है।

वास्तु शास्त्र जिसे शाब्दिक रूप से ‘वास्तुकला का विज्ञान’ कहते हैं, यह प्राचीन भारत से वास्तुकला और डिजाइन सिद्धांतों के बारे में व्यापक ज्ञान देता आया है। इसके सिद्धांतों का पालन लोग अपने सपनों का घर तैयार करते समय करते हैं। वास्तु शास्त्र में वास्तुकला की डिजाइन, लेआउट, माप, जमीन की तैयारी, स्थान व्यवस्था और स्थानिक ज्यामिति के सिद्धांतों का वर्णन है, जो एक पारंपरिक हिंदू प्रणाली के तहत है और प्राचीन ग्रंथों पर आधारित है।

ऐसे में आज के इस आधुनिक युग में जहां घरों में लोग अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाते हैं, उनमें से अधिकांश लोगों को यह नहीं पता होता है कि घर की गलत दिशा में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा उनकी बर्बादी का कारण बन सकता है। गलत जगह और दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से आपकी परेशानी में इजाफा हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के जानकार जिन्हें वास्तुविद कहा जाता है, वह इसके बारे में जानकारी देते हैं। इसको लेकर वास्तुविद आचार्य लवभूषण ने बताया कि अधिकांश घरों में जहां किसी भी तरह की परेशानी देखने को मिली, उसकी वजह घरों में सीसीटीवी कैमरा ईस्ट, साउथ-ईस्ट, साउथ-साउथ वेस्ट और वेस्ट-नॉर्थ-वेस्ट में लगा होना था। जिसकी वजह से लोगों की कई तरह की परेशानियां बढ़ीं और साथ ही उन्हें कई तरह की अन्य मुसीबतों से भी गुजरना पड़ा और धन हानि उठानी पड़ी।

उनके अनुसार केवल सीसीटीवी कैमरा ही नहीं, इसके अलावा इन दिशाओं में किसी को भी अपने बच्चों की फोटो अथवा घड़ी भी नहीं लगानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर घर का मुख्य द्वार सही दिशा में नहीं बना हो तो भी घर पर मुसीबतों की बाढ़ आ जाती है। आचार्य लवभूषण के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार नॉर्थ-ईस्ट दिशा में हो तो ऐसे घरों में हमेशा आग लगने का खतरा होता है। वहीं साउथ-ईस्ट की दिशा में मुख्य द्वार बना हो तो उस घर के बच्चे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं, जो अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनता है। इसके साथ ही साउथ वेस्ट में मुख्य द्वार होने से घर में संतान संबंधी दिक्कतें पैदा होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे लोगों के वंशहीन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही नॉर्थ वेस्ट दिशा में मुख्य द्वार हो तो ऐसे घर की महिलाएं बहुत जल्दी बाहरी लोगों के बहकावे में आ जाती हैं। ऐसे घरों में रहने वालों पर झूठे कोर्ट केस होने की संभावना अधिक होती है।

वास्तुविद के अनुसार घर में किचन अगर सही दिशा में हो तो ऐसे किचन में पकाया भोजन ना केवल घर के सदस्यों को हमेशा निरोगी और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रखता है, बल्कि धन और समृद्धि का कारक भी होता है। लेकिन, अगर रसोईघर गलती से उत्तर-पूर्व अथवा पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बन जाए तो ऐसे घरों में दरिद्रता के साथ-साथ वाद-विवाद और बीमारी लगी रहती है।

इसके साथ ही वास्तुविद ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार जाने-अनजाने में गलत दिशा में लगाई हुई घड़ी भी आपको परेशानी में डाल सकती है। यदि आपने दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में गोल आकार की घड़ी लगा दी, तो आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। क्योंकि वास्तु के मुताबिक इन दिशाओं में गोलाकार घड़ी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है, वहीं अगर गोल आकार की घड़ी उत्तर दिशा अथवा पश्चिम दिशा में लगा दी जाए, तो यह बेहद शुभ होता है।

(CCTV)

The post Vastu Dosh : इस दिशा में नहीं लगाएं CCTV, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कौन सी दिशा है इसके लिए सही appeared first on Udit Vani.

Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा।

योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइंस में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा।

अयोध्या में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1,300 से अधिक सीसी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में आईटीएमएस से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इनमें निजी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे शामिल हैं। इसका मकसद भी अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करना है।

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा। यह योजना न केवल अयोध्या को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान देगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में भी योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

(IANS)

The post Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: स्कूटी चोरी कर भाग रहे चोर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर साबरी चौक निवासी मेहरून निशा के घर के बाहर से उनकी स्कूटी चोरी हो गई. घटना सोमवार शाम 4 बजे की है. चोरी की घटना पड़ोसी के घर पर लगेjसीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान स्थानीय निवासी निखिल तिवारी के रूप में की गई. इधर बस्ती के लोग निखिल के घर बातचीत करने पहुंचे तो निखिल के परिजनों ने स्कूटी वापस कर देने की बात कही पर अब तक स्कूटी वापस नही मिली.

अब निखिल के परिजन गाली गलौज कर रहे है. मामले में मेहरून ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत भी की है.

The post Jamshedpur: स्कूटी चोरी कर भाग रहे चोर की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद appeared first on Udit Vani.

बिना सीसीटीवी लगे अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर होगी कारवाई
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के अल्ट्रासाउंड केन्द्र भी अब इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के पहरे में रहेंगे. सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश उपायुक्त विजया जाधव ने दिया है. ये कैमरे अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर एवं मुख्य द्वार पर लगाने होंगे. साथ ही एक महीने तक के फुटेज का बैकअप सुरक्षित रखना होगा. उपायुक्त ने यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी केन्द्रों की शत-प्रतिशत जांच का आदेश दिया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त हो रहे फॉर्म एफ की जांच की जानी है. इसके लिए 27 सोशल वर्कर ग्रुप की महिलाओं को लगाया जाएगा. इसमें 21 जमशेदपुर, जबकि सात महिलाएं घाटशिला एवं बहरागोड़ा क्षेत्र की जांच करेंगीं. शत-प्रतिशत जांच के लिए अलग-अलग प्रखंड के लिए अलग-अलग कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

The post बिना सीसीटीवी लगे अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर होगी कारवाई appeared first on Udit Vani.