Burmamines Police Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: बर्मामाइंस पुलिस ने तोड़ी नशे के तस्करों की कमर, 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को 9 मई की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की और उसे उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर को 20 पुड़िया, अमित कुमार को 19 पुड़िया, तथा मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 26.84 ग्राम है, जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं। इसी सप्ताह सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई थी और इस मामले के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने संगठित होकर बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई से जमशेदपुर के कई थाना क्षेत्रों में फैले ब्राउन शुगर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा

The post जमशेदपुर: बर्मामाइंस पुलिस ने तोड़ी नशे के तस्करों की कमर, 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : रंगदारी मांगने वाला ‘अग्नि पाठक’ गिरफ्तार, टाटानगर स्टेशन के पास पुलिस ने दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया. 14 अप्रैल को मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी आफताब आलम (46 वर्ष) ने बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को “अग्नि पाठक” बताकर फोन के माध्यम से 2.5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक (27 वर्ष) को बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकीज के पास उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह ट्रेन से भागने की फिराक में था.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है. साथ ही वसूले गए 10,000 रुपये में से 3,570 रुपये भी पुलिस ने जब्त किए हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, फायरिंग और एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले पहले से दर्ज हैं. हाल ही में 16 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं. पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है.

The post Jamshedpur Crime : रंगदारी मांगने वाला ‘अग्नि पाठक’ गिरफ्तार, टाटानगर स्टेशन के पास पुलिस ने दबोचा appeared first on Udit Vani.