Brown sugar Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : खरकई नदी किनारे छापेमारी: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद नौशाद जुगसलाई के खरकई नदी के पास स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान खरकई नदी के समीप रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक नजर आया. शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिक्की से ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे उसके पुराने आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है. यह कार्रवाई डीएसपी तौकीर आलम और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur Crime : खरकई नदी किनारे छापेमारी: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में ब्राउन शुगर की बिक्री का भंडाफोड़, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं.

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गुरुवार को दोपहर करीब 2:15 बजे टीम उलीडीह थाना से रवाना होकर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट स्थित बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए.

गिरफ्तार युवक की पहचान उदय महतो (19) के रूप में हुई है, जो मानगो आजादबस्ती का निवासी बताया जा रहा है. तलाशी के दौरान उसके जींस पैंट की जेब से एक सफेद रंग का डिब्बा बरामद किया गया. डिब्बे को खोलने पर उसमें सफेद कागज में लिपटी कुल 27 पुड़िया मिलीं. जांच में सभी पुड़ियों में अवैध ब्राउन शुगर पाया गया.

पुलिस ने मौके पर विधिवत जप्ती सूची तैयार कर बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 2.07 ग्राम बताया गया है. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.

The post JAMSHEDPUR CRIME : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में ब्राउन शुगर की बिक्री का भंडाफोड़, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग जिले में ब्राउन शुगर और गांजे का कारोबार करने वाले रैकेट का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सोमवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद मुख्यालय एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर तीन युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया. उनकी पहचान मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख और सरोज कुमार के रूप में हुई. पूछताछ में उन्होंने अन्य सहयोगियों के नाम बताए, जिसके आधार पर उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा और राहुल कुमार मेहता को भी गिरफ्तार किया गया.

कटकमदाग से गिरफ्तार छह आरोपियों के पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपए नकद, सात मोबाइल फोन, दो बाइक, एक कार और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए. इसी तरह लोहसिंघना थाना क्षेत्र से आदित्य यादव उर्फ समीर, साहब सिंह उर्फ साबी और गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर, दो किलोग्राम गांजा, 47,000 रुपये नकद, दो वाहन और तीन मोबाइल बरामद हुए.

इचाक थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर इरफान अंसारी उर्फ जिगर, बबलु कुमार, एहसान खान, विशाल कुमार राणा और मो. वसीम को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से सात ग्राम ब्राउन शुगर और सात बाइक जब्त की गईं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के खिलाफ पांच, इरफान अंसारी उर्फ जिगर के खिलाफ तीन और बबलु कुमार के खिलाफ दो मामले पूर्व से दर्ज हैं.

छापेमारी दल में एएसपी अमित कुमार के अलावा पेलावल थाने के इंस्पेक्टर शाहिद रजा, कटकमदाग थानेदार प्रमोद कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी शांत केरकेट्टा, ईचाक थानेदार गौतम कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय तथा तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग जिले में ब्राउन शुगर और गांजे का कारोबार करने वाले रैकेट का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

संजय नगर पुलिया के पास गांजा तस्करी का खुलासा, 140 पुड़िया के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस ने शनिवार की दोपहर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजय नगर पुलिया के पास छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने 140 पुड़िया गांजा बरामद किया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा.

इस मामले में एसआई नीरा तिग्गा के लिखित बयान पर बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास रहने वाले मो. अनवर हुसैन (38 वर्ष) तथा परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल निवासी रमेश कुमार को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मो. अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी रमेश कुमार अब भी फरार है.

बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय नगर पुलिया के पास गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया. पुलिस को देखते ही एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि मो. अनवर को पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 140 पुड़िया गांजा बरामद की. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई. पुलिस गांजा की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा लगातार.

The post संजय नगर पुलिया के पास गांजा तस्करी का खुलासा, 140 पुड़िया के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार appeared first on Udit Vani.

मानगो पुलिस की देर रात कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन इलाके में छापेमारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं. हालांकि छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानगो थाना को दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने देर रात इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर निवासी आसिफ अख्तर उर्फ शिबू बच्चा के रूप में की गई है. वहीं फरार आरोपी की पहचान दाईगुट्टू निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ और नकदी को जब्त कर लिया.

इस मामले में मानगो थाने में पदस्थापित एसआई अमित कुमार के लिखित बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी आसिफ अख्तर को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

The post मानगो पुलिस की देर रात कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

शमननगर नदी किनारे ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार, 26 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओलिडीह थाना अंतर्गत शमननगर नदी किनारे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल 26 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 3.870 ग्राम बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत शमननगर नदी किनारे एक व्यक्ति घूम-घूमकर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

गठित छापेमारी दल ने शाम करीब 8 बजे शमननगर नदी किनारे कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 26 पुड़िया में भरा ब्राउन शुगर बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मानगो ओपी थाना लाया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान मिनी कुमार यादव (26) के रूप में हुई है. आरोपी सकराई रोड, रामनगर थाना का बताया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानगो ओपी थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

The post शमननगर नदी किनारे ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार, 26 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद appeared first on Udit Vani.

खंडहर क्वार्टर से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह एग्रिको रोड नंबर-3, भालुबासा स्थित एक खंडहर क्वार्टर में छापेमारी कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकद 5460 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त खंडहर क्वार्टर में लंबे समय से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद सिदगोड़ा थाना की टीम ने त्वरित रणनीति बनाते हुए सुबह छापेमारी की. जैसे ही पुलिस टीम ने परिसर को घेरा, वहां मौजूद दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर की रहने वाली प्रीति कुमारी (27) और बागुननगर टीओपी, रोड नंबर-3 निवासी राहुल सांडिल (26) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से छोटे-छोटे पैकेटों में रखी गई 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जो बिक्री के लिए तैयार थी. इसके अलावा उनके पास से नकद रुपये और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए हैं. मामले में थाने में पदस्थापित एसआई विकास कुमार के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका संपर्क किन-किन लोगों से था और यह नशे का नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर शाम जेल भेज दिया गया है. सिदगोड़ा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

The post खंडहर क्वार्टर से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

न्यू कपाली बस्ती में सोनारी पुलिस की छापेमारी, 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आशियाना न्यू कपाली बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है. यह कार्रवाई रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू कपाली बस्ती क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही सोनारी थाना की टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की. जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि, मुस्तैद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम ठाकुर के रूप में हुई है. वह सोनारी थाना क्षेत्र के परदेशी पाड़ा, सिनेमा मैदान के पीछे कमलेश निषाद के किराए के मकान में रह रहा था. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और आसपास के इलाकों में पुड़िया की आपूर्ति करता था.

इस मामले में सोनारी थाना के एसआई शिवम राज के बयान पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा.

The post न्यू कपाली बस्ती में सोनारी पुलिस की छापेमारी, 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

पोटका में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया.

जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को सूचना मिली थी कि पोटका थाना क्षेत्र के जुगसलाई राम बाबा इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त हो रही है. सूचना सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित की गई.

टीम ने सर्च अभियान चलाकर सागर मंडल (21 वर्ष, बालीगुमा, कदमा) और मितेश मंडल (22 वर्ष, गुड़डीह, पोटका) को पकड़ा. तलाशी में 3.0 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद हुई.

एसपी ने कहा कि पोटका थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत धारा 21(a)/29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

The post पोटका में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

गुप्त सूचना पर सोनारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यू ग्वाला बस्ती से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर संग पिंटू यादव गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी कर 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पिंटू यादव उर्फ भैंसा को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि न्यू ग्वाला बस्ती में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि होते ही सोनारी थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पिंटू यादव को मौके से हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ महीनों से इस अवैध धंधे में लिप्त है. उसने बताया कि वह क्षेत्र में युवाओं को निशाना बनाकर नशीले पदार्थों की बिक्री करता था और इससे नियमित कमाई करता था.

घटना के संबंध में सोनारी थाने में एसआई शिवम राज के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी. सोनारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

The post गुप्त सूचना पर सोनारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यू ग्वाला बस्ती से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर संग पिंटू यादव गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.