BLAST Archives - Udit Vani

Delhi Blast : जसीर वानी ने NIA कोर्ट में दाखिल की अर्जी, अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद के साथी जसीर बिलाल वानी ने एनआईए कोर्ट में एक अर्जी देकर एजेंसी हेडक्वार्टर में अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पटियाला हाउस एनआईए कोर्ट शनिवार को वानी की अर्जी पर सुनवाई करेगी. एनआईए ने जसीर बिलाल वानी को आतंकवादी डॉ. उमर का एक्टिव को-कॉन्स्पिरेटर बताया है. उसे 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को जसीर बिलाल वानी को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया था. एनआईए ने वानी को दिल्ली ब्लास्ट के सिलसिले में कोर्ट में पेश किया, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी.

एजेंसी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि उसने कथित तौर पर आतंकवादी हमले करने के लिए टेक्निकल मदद दी थी. खबर है कि वह जानलेवा कार बम ब्लास्ट से पहले ड्रोन को मॉडिफाई करने और रॉकेट बनाने की कोशिश में शामिल था.

आरोपी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला है और उसने आतंकवादी डॉ. उमर मुहम्मद नबी के साथ मिलकर आतंकवादी हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया था.

एनआईए बम धमाके के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है. एंटी-टेरर एजेंसी की कई टीमें अलग-अलग सुरागों का पीछा कर रही हैं और हमले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश में कई राज्यों में तलाशी ले रही हैं.

इस बीच, पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली के मशहूर लाल किले के पास हुए धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का लिंक जोड़ने में कामयाब रही है. पुलिस को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव ने ही आरोपियों को बम बनाने का तरीका बताया था.

एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी 200 बम तैयार करने की तैयारी में थे, जिन्हें दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में एक साथ फोड़ना था. प्लान उत्तर भारत के राज्यों में बम धमाके करने का था, और इसके लिए आईएसआई ने फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा रहे आरोपियों को ट्रेनिंग देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव को चुना था. अधिकारियों ने टेरर मॉड्यूल की जांच तेज कर दी है.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast : जसीर वानी ने NIA कोर्ट में दाखिल की अर्जी, अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast Case : अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी 13 दिन की ED हिरासत में, रिमांड नोट से कई खुलासे
उदित वाणी, नई दिल्ली : अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 13 दिनों की हिरासत में भेजा गया है. पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावनाएं हैं.

ईडी ने जावेद अहमद सिद्दीकी को मंगलवार देर रात दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) शीतल चौधरी प्रधान ने बुधवार रात करीब एक बजे जावेद अहमद सिद्दीकी को ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश पारित किया.

अपने आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों का पालन किया है और अपराध की गंभीरता को देखते हुए सिद्दीकी को 13 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा जाना चाहिए.

यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद को मंगलवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया.

यूनिवर्सिटी की तरफ से किए जा रहे कथित फर्जी मान्यता और भ्रामक दावों की पड़ताल में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

रिमांड नोट के अनुसार, इस संस्था ने कथित तौर पर पिछले कई सालों में छात्रों को भ्रमित कर न सिर्फ एडमिशन लिए, बल्कि भारी भरकम रकम भी वसूली है. आईटीआर के विश्लेषण से यह भी पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक यूनिवर्सिटी ने करोड़ों रुपए की आय दिखाई.

ईडी की जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 में क्रमश: 30.89 करोड़ और 29.48 करोड़ रुपए को स्वैच्छिक योगदान यानी वॉलंटरी कंट्रीब्यूशन बताया गया, लेकिन 2016-17 के बाद इनकम को सीधे मेन ऑब्जेक्ट या एजुकेशनल रेवेन्यू के रूप में दिखाया जाने लगा.

जांच में पता चला कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 24.21 करोड़ रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 80.01 करोड़ रुपए की आय दर्ज की गई. कुल मिलाकर कथित तौर पर फर्जी मान्यता के नाम पर लगभग 415.10 करोड़ रुपए की रकम हासिल की गई.

एजेंसियों का दावा है कि यूनिवर्सिटी ने झूठे दावों और भ्रामक प्रैक्टिस के जरिए छात्रों के विश्वास, भविष्य और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया. इस मामले में ईडी की जांच दिल्ली पुलिस की एफआईआर से शुरू हुई, जिसके आधार पर अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी पड़ताल जारी है.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast Case : अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी 13 दिन की ED हिरासत में, रिमांड नोट से कई खुलासे appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast के बाद मीर बलूच बोले, पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे भारत
उदित वाणी, क्वेटा : दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके और इसके बाद श्रीनगर में हुए विस्फोट को लेकर बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच का बड़ा बयान सामने आया है. मीर ने कहा कि भारत में हुआ हमला पाकिस्तान की ओर से युद्ध का ऐलान है.

मीर यार ने कहा कि पिछले 78 सालों में दुनिया को पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए रखने से आतंकवाद, खूनखराबा, अस्थिरता, परमाणु हथियार, ब्लैकमेलिंग की रणनीति और देश की गिरती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के बोझ के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीर ने कहा, “पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसका इतिहास गढ़ा गया है, जिसकी अर्थव्यवस्था बलूचिस्तान के विशाल संसाधनों के दोहन से चलती है और जिसकी सेना ने आतंकवादी समूहों को बढ़ावा दिया और ट्रेनिंग दी, जिससे कभी न खत्म होने वाले संघर्ष का एक चक्र चलता रहता है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान एक बार फिर भारत में 1990 के दशक जैसी स्थितियां पैदा करने के लिए तैयार है.”

उन्होंने आगे कहा, “बलूचिस्तान के रक्षा विश्लेषकों ने निष्कर्ष निकाला है कि पाकिस्तान का आतंकवाद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और इसलिए जैसा कि इजरायल ने किया है, दिल्ली को भी बड़े पैमाने पर निर्णायक कार्रवाई पर विचार करना चाहिए. इजरायल एक साथ कई और अधिक शक्तिशाली देशों पर हमले करता रहता है, जबकि पाकिस्तान भारत से एक महीने तक भी लगातार टकराव नहीं झेल पाएगा. इसलिए भारत के लिए यह जरूरी है कि वह पाकिस्तान के आतंकवादी हमलों से शुरू हुए संघर्ष को निर्णायक रूप से समाप्त करे.”

मीर ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में, भारत को बगराम के साथ-साथ कम से कम दस अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाने चाहिए ताकि अफगानिस्तान की जमीन से सैन्य अभियान शुरू किए जा सकें और उसे अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और पाकिस्तानी हवाई हमलों को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइलें उपलब्ध करानी चाहिए.

मीर ने जोर देते हुए कहा कि भारत को बलूचिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों को आपातकालीन आधार पर खुले तौर पर रक्षात्मक और सैन्य सहायता प्रदान करनी चाहिए.

मीर ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली और काबुल को संयुक्त रूप से एक भारत-अफगानिस्तान-बलूचिस्तान त्रिपक्षीय सम्मेलन की मेजबानी करनी चाहिए ताकि पाकिस्तानी सेना द्वारा छेड़े गए आतंकवाद और छद्म युद्धों का मुकाबला करने के रास्ते तलाशे जा सकें.

उन्होंने कहा कि बलूच नेताओं को भारत आमंत्रित करना पाकिस्तान के दशकों पुराने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा. भारत और अफगानिस्तान में स्थायी शांति तभी संभव है जब बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राज्य बने.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast के बाद मीर बलूच बोले, पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे भारत appeared first on Udit Vani.

National : जम्मू-कश्मीर के DGP ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर खेद जताया, आतंकी संबंध की अटकलों को किया खारिज
उदित वाणी, श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुई विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही, इस मामले में उन्होंने किसी भी तरह के ‘आतंकवादी संबंध’ को खारिज करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों के बारे में अन्य धारणाएं केवल ‘अनावश्यक अटकलें’ हैं.

डीजीपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नौगाम पुलिस स्टेशन लाई गई और खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रखी गई. बरामदगी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण, पिछले दो दिनों से विस्फोटक सामग्री के नमूने लेने की प्रक्रिया चल रही थी, ताकि नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जा सके.

उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति के कारण, इसे अत्यधिक सावधानी से संभाला जा रहा था. दुर्भाग्य से शुक्रवार रात लगभग 11.20 बजे, जब्त की गई सामग्री में आकस्मिक विस्फोट हो गया.

डीजीपी ने कहा कि घटना के कारणों के बारे में और कोई अटकलें लगाना अनावश्यक है. इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है. विशेष जांच एजेंसी के एक कर्मचारी, दो राजस्व अधिकारी, एफएलएस टीम के तीन कर्मचारी, अपराध शाखा के दो फोटोग्राफर और एक दर्जी की जान चली गई है. साथ ही, पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आस-पास की इमारतें भी प्रभावित हुईं. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मृतकों के परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है.

इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बादामी बाग इलाके में स्थित सेना के बेस अस्पताल और शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईसीसी) सौरा में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले शनिवार सुबह डीजीपी नलिन प्रभात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नौगाम पुलिस स्टेशन गए और स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया.

नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और विस्फोट की आवाज़ नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. भीषण विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन के अंदर खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था. इस मामले में डॉ. आदिल राथर और डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आतंकी साथी, डॉ. उमर नबी गिरफ्तारी से बच निकला. बाद में लाल किले के पास एक कार विस्फोट में उसकी मौत हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी उनकी कार से एक असॉल्ट राइफल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया. जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी से आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ.

(आईएएनएस)

The post National : जम्मू-कश्मीर के DGP ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर खेद जताया, आतंकी संबंध की अटकलों को किया खारिज appeared first on Udit Vani.

National : अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल
उदित वाणी, बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि पूरे गांव की जमीन हिल उठी और दूर-दराज के इलाकों तक उसकी आवाज सुनाई दी.

अचानक हुए इस विस्फोट से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया. धमाके के बाद फैक्ट्री के मलबे से रुक-रुक कर कई घंटों तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीने से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी. इस फैक्ट्री में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे.

इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए. वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

सूचना पाकर टिकैतनगर थाने की पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा. एतिहात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा दिया और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू की गई. वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अवैध तरीके से बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

(आईएएनएस)

The post National : अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल appeared first on Udit Vani.

National : दिल्ली, मुंबई समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि पांच बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई. ये धमकी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद के हवाई अड्डों को दी गई.

यह धमकी कल दोपहर में एक ईमेल के जरिए आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत जांच शुरू कर दी गई. धमकी भरा ईमेल दावूद नाम से आया था. इसमें लिखा था कि चौबीस घंटे के अंदर भारतीय हवाई अड्डों पर हमला होगा. विशेष रूप से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुवनंतपुरम का नाम लिया गया. ईमेल मिलते ही सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

मुंबई में बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची. पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही जांच हुई और कहीं कोई खतरा नहीं पाया गया.

फिर भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है. मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. यात्रियों की जांच कड़ी कर दी गई है. मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

दिल्ली में हाल का बम धमाका अभी ताजा है, इसलिए ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. सभी हवाई अड्डों पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें ताकि जांच में देरी न हो.

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है. साइबर सेल भी इस मामले में जुट गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमकी कोई शरारत है या वास्तविक खतरा, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा.

(आईएएनएस)

The post National : दिल्ली, मुंबई समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई appeared first on Udit Vani.

New Delhi Blast : मृतकों के परिवारों को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा
उदित वाणी, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विस्फोट में मृतक और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा, “दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं. दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है. इस घटना में मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपए, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी. घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी.”

उन्होंने लिखा कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है.

बता दें कि सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसके बाद से पूरे भारत में हाई अलर्ट चल रहा है. हर प्रदेश के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी.

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे. इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है.

(आईएएनएस)

The post New Delhi Blast : मृतकों के परिवारों को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा appeared first on Udit Vani.

New Delhi Blast : प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, ली घटना की जानकारी
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जानकारी ली.

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार धमाके के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से घटना की जानकारी ली.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की. अमित शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली. इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को एनआईए की विशेष टीम घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं.

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है. सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है. साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है.

इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है. कई इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों के अधिकारी सतर्क रहें और फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं.

एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा इतना भयानक था कि हम सब डर गए. अचानक हमने देखा कि चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं. शाम 6.55 बजे के आसपास यह जोरदार धमाका हुआ था. हमने जीवन में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना.

जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई. धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई.

(आईएएनएस)

The post New Delhi Blast : प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, ली घटना की जानकारी appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दिल्ली की इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रमुख शहरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं.

उन्होंने कहा है कि संवेदनशील जिलों के अधिकारी सतर्क रहें और फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि किसी तरह की गलत सूचना से माहौल न बिगड़े. इसके साथ ही, उन्होंने ड्रोन, निगरानी कैमरों और अन्य तकनीकी गतिविधियों पर नियंत्रण व सतर्क निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल फील्ड में निकलने और सुरक्षा हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया है.

इधर, दिल्ली में हुए इस विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की. शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली. इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को एनआईए की टीम घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं.

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है. सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश appeared first on Udit Vani.

New Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है.

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है. अहम जगहों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है.

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, विस्फोट जैसी कुछ आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद उन्हें सूचना मिली. दमकल विभाग ने कहा कि उन्हें एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी. इस विस्फोट के कारण तीन अन्य वाहनों में भी आग लग गई.

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक खड़ी कार में विस्फोट होने के बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. लाल किले के पास पुरानी दिल्ली के इलाके राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से हैं.

धमाके के बाद वहां मौजूद एक शख्स ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज आई और हर तरफ लाशें बिखर गईं.

एक अन्य व्यक्ति ने भी समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा इतना भयानक था कि हम सब डर गए. अचानक हमने देखा कि चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं. शाम 6.55 बजे के आसपास यह जोरदार धमाका हुआ था. हमने जीवन में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना.

जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई. धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है.

(आईएएनएस)

The post New Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल appeared first on Udit Vani.