bike theif Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime News : Ranchi में बाइक चोर गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद
उदित वाणी, रांची : रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है. शहर के नामकुम थाना क्षेत्र से गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की 22 बाइकें बरामद की गई हैं. गिरोह का नेटवर्क रांची के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में भी फैला हुआ था.

अधिकारियों को सोमवार की शाम को सूचना मिली कि रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े एक होटल के पास गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं. इस पर रांची के एसएसपी के निर्देश पर रूरल एसपी और रांची के डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की. टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण कुमार महतो, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव, सत्यम महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लिंटन कच्छप उर्फ चुस्की और रोहित सईस शामिल हैं. ये आरोपी रांची शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं.

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गिरोह के जरिए बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे. चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदल दिए जाते थे और उन्हें अलग-अलग जिलों में बेचा जाता था. गिरोह में करीब 20 सदस्य सक्रिय थे, जो अलग-अलग टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य महंगी मोटरसाइकिलों बुलेट, अपाचे, पल्सर, यामाहा और केटीएम को निशाना बनाते थे. अब तक की जांच में 19 मामलों का उद्भेदन हुआ है, जिनमें नामकुम, सुखदेवनगर, चुटिया, टाटीसिलवे, रातु, बरियातु और अनगड़ा थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं. छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में 40 से 50 मोटरसाइकिलों की चोरी कर चुका है. गिरफ्तार अपराधियों में से चार के आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है. एसएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : Ranchi में बाइक चोर गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime News : मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने पेशेवर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गए अपराधियों में आफताब अली, जुम्मन, सैयद मोसिन उर्फ विक्की, कादिर खान और आयान उर्फ छोटी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार मानगो थाना कांड संख्या 240/2025 दिनांक 25 सितंबर 2025 के तहत कार्रवाई की गई. जांच में पता चला कि ये आरोपी लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं. सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरोह मानगो, आजादनगर, कदमा, एमजीएम, साकची और विष्णुपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था और इनके खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी आपस में गिरोह बनाकर संगठित तरीके से बाइक चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे.

एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी. पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया में जुटी है. साथ ही आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी खंगालने के लिए पूछताछ भी की जा रही है.

मानगो थाना पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहरवासियों ने राहत की सांस ली है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बाइक चोरी जैसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

The post Jamshedpur Crime News : मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime News : पेशेवर बाइक चोर गिरोह का मानगो थाना पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने एक पेशेवर बाइक चोर गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जुम्मन, सैयद मोसिन उर्फ विक्की, कादिर खान और आयान उर्फ छोटी शामिल हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई को मानगो थाना कांड संख्या 240/2025 दिनांक 25.09.2025 के तहत अंजाम दिया.

पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. टीम ने चोरी गई सात मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं, जो गिरोह द्वारा चोरी की गई थीं. अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और इनके खिलाफ कई पुराने कांड दर्ज हैं.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं. इनमें मानगो, आजादनगर, कदमा, एमजीएम, साकची और विष्णुपुर थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं. पुलिस ने माना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षा बेहतर होगी.

इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस ने उनसे पूछताछ जारी रखी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

The post Jamshedpur Crime News : पेशेवर बाइक चोर गिरोह का मानगो थाना पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshdpur : मानगो बस स्टैंड के पास से बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. मानगो बस स्टैंड के पास सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के पास कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर त्वरित छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ा गया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदातों में संलिप्तता कबूल की तथा उनकी निशानदेही पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल पांच चोरी की बाइक बरामद की गई.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिनका पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन पर पूर्व में वाहन चोरी, लूट व छिनतई जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं.

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि शहर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की यह कार्रवाई शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है.

The post Jamshdpur : मानगो बस स्टैंड के पास से बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद appeared first on Udit Vani.

Adityapur: चोरी की बाईक का उपयोग करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर पुलिस ने रविवार को संध्या गश्ती के दौरान चोरी की बाईक का उपयोग करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

गिरफ्तार युवकों की पहचान

गिरफ्तार युवकों में एक युवक सोहन कुम्हार का पुत्र लालबाबू कुम्हार है, जो आदित्यपुर के ईएसआई अस्पताल के पास पानी टंकी (आशियाना) में रहता है. दूसरे युवक की पहचान सुमित पासवान के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के जामोरिया थाना अंतर्गत निंधा कोलवारी का निवासी है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया है.

The post Adityapur: चोरी की बाईक का उपयोग करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: क दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफतार
उदित वाणी जमशेदपुर : कोवाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के एक दर्जन गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति कोवाली थाना क्षेत्र के बड़ा आमदा निवासी शेखर मंडल है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस को यह सूचना मिली कि बड़ा आमदा स्थित शेखर मंडल के घर में छिपाकर कई मोटरसाइकिल रखा गया है. यह भी सूचना थी कि वहां गाड़ियों को मोडिफाइ करने के बाद उसको गांव में ही बेचा जा रहा है. इसकी सूची के बाद पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद एक नवनिर्मित पक्का मकान से 10 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. शेखर मंडल को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो बताया कि उनके और साथी मोटरसाइकिल चोरी कर उनको देते थे और वह मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर और मोडिफाइ करने के बाद बेचते थे, जो पैसा मिलता था, वे लोग आपस में बांट लेते थे. शेखर मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने कैरासाई से चोरी का दो मोटरसाइकिल और बरामद किया गया. कुल 12 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. इस गिरोह के और लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

The post Jamshedpur: क दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफतार appeared first on Udit Vani.