Bihar News Archives - Udit Vani

Bihar Chief Minister: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी पहुंचे सचिवालय, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक ‎
उदित वाणी,  पटना: बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी एक्शन में दिख रहे हैं। शपथ लेने के तुरंत बाद वे सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर यह साफ संकेत दे दिया कि उनका कार्यकाल कार्य-उन्मुख और परिणाम-आधारित होगा।

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ ही पल बाद सम्राट चौधरी सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाला। इससे इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि वे काम को लेकर भी समय बर्बाद नहीं करना चाहते। ‎ ‎इसके तुरंत बाद, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की जिसमें विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और शीर्ष अधिकारी शामिल थे। ‎

‎बताया जाता है कि बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं की गति बढ़ाने सहित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और लंबित विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करने की बात कही। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए और यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करना होगा।

‎उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। ‎ ‎सड़क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे प्रमुख क्षेत्रों को ऐसे क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया, जिन पर तत्काल और निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता है। ‎

‎पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को बुनियादी सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के निवारण के लिए एक कुशल तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया और प्रशासन से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच को आसान बनाने के लिए तकनीकी माध्यमों के प्रयोग पर भी जोर दें। ‎इसके साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नई योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को तेजी से आगे बढ़ाएं ताकि बिहार के विकास की गति को और अधिक तेज़ किया जा सके। ‎

‎–आईएएनएस

The post Bihar Chief Minister: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी पहुंचे सचिवालय, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक ‎ appeared first on Udit Vani.

Rajya Sabha Oath Ceremony: बिहार ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ
उदित वाणी जमशेदपुर: लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नई दिल्ली में राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई।

इस मौके पर राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नीतीश कुमार बीते मार्च महीने में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे। वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे। इसके अलावा वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं। राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू की है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हिंदी में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही अब वह वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।

माना जा रहा है कि नीतीश दिल्ली आने के बाद अब जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरांत राज्य में नए नई सरकार का गठन किया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा देने पर राज्य की कैबिनेट भी भंग हो जाएगी। इसके बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की नई राज्य सरकार का मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। वहीं जेडीयू से डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली हालांकि वह गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली आगमन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

नीतीश की यह दिल्ली यात्रा काफी अहम है। इस यात्रा के जरिए जहां उन्होंने अपनी पुरानी भूमिका को विराम दिया है, वहीं अब एक नई भूमिका की शुरुआत भी की है। वह 1985 में पहली बार विधायक बने थे। नीतीश कुमार कुल 6 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं और फिर रिकॉर्ड बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह संसदीय लोकतंत्र के चारों सदनों यानी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद का हिस्सा बन चुके हैं।

गौरतलब है कि कई वरिष्ठ नेता इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, सोनिया गांधी, नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार जैसे नेता शामिल हैं। शरद पवार समेत 19 लोगों ने सोमवार को ही राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। सोमवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए अन्य नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी।

इनमें एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता रामदास अठावले, एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई व डीएमके के तिरुची शिवा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। ये सभी नेता फिर से राज्यसभा के सदस्य बने हैं। सोमवार को यह आयोजन राज्यसभा में ही आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा कक्ष में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई थी।

The post Rajya Sabha Oath Ceremony: बिहार ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ appeared first on Udit Vani.