Bhumij Revolt Hero Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 25 अप्रैल को मनेगी वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की ऐतिहासिक जयंती, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी
उदित वाणी,जमशेदपुर: भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती आगामी 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित रीगल (गोपाल) मैदान में भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। इस महाआयोजन में सिंहभूम प्रमंडल के तीनों जिलों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

50 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य

आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक भूमिज समाज के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम का संचालन ‘वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति’ एवं ‘भूमिज स्वशासन सरदार मुड़ा/नाया/डाकुओ व्यवस्था’ के नेतृत्व में किया जा रहा है। पोटका विधायक संजीव सरदार को इस भव्य आयोजन का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है।

सुबह 10 से रात 10 बजे तक गूंजेगा बिष्टुपुर

सर्किट हाउस, जमशेदपुर में आयोजित बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जयंती समारोह आयोजित हो रहा है। इसके लिए गोपाल मैदान बुक कर लिया गया है, जहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रमंडल, जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

पूजा, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक समागम

विधायक संजीव सरदार बनाए गए मुख्य संरक्षक

कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की पारंपरिक पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पड़ोसी राज्यों के वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। दोपहर के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय दलों द्वारा सरहुल नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को होने वाली विशाल जनसभा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्रियों और टाटा स्टील के एमडी/वीपीसीएस/टीएसएफ चीफ को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रतिमा स्थापना के लिए टाटा स्टील प्रबंधन से मांग

आयोजन समिति ने शहर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसके लिए समिति जल्द ही टाटा स्टील प्रबंधन, टाटा स्टील यूआईएसएल (TSUISL) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन से प्रतिमा स्थापना हेतु उपयुक्त स्थान की मांग करेगी।

संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन

मैदान में भूमिज समाज की पारंपरिक वस्तुओं और व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता को प्रदर्शित करने वाला एक ऐतिहासिक मंच साबित होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थिति:

इस दौरान हरीश चंद्र सिंह, सुदर्शन भूमिज, बलराम सिंह, भोला सरदार, राधेश्याम सिंह, विभीषण सरदार, रामपदों सरदार, भानु सरदार, बृहस्पति सरदार, सुनील कुमार सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, ताजेश्वर सिंह, कानू सिंह, ठाकुर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

The post JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 25 अप्रैल को मनेगी वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की ऐतिहासिक जयंती, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी appeared first on Udit Vani.