Behragoda Archives - Udit Vani

Jamshedpur: नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर डीईओ ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
नवोदय विद्यालय में दाखिले को 5593 पंजीयन कराने का लक्ष्य

उदित वाणी, जमशेदपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय बालिकुड़िया (पूर्वी सिंहभूम) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पूरे जिले में इस बार 5593 विद्यार्थिJawaharयों का पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रखंड के बीईओ व शिक्षकों को जिम्मेदारी दे दी है।

सो, जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सोमवार को बहरागोड़ा स्थित नवोदय विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया ने बैठक की. बैठक में जिला शिक्षाअधीक्षक निशा कुमारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. डीईओ निर्मला कुमारीबरेलिया ने कहा कि नामांकन के लिए बच्चों का आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चेप्रवेश परीक्षा में शामिल हो सके. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नामांकन के लिएविद्यालय समिति द्वारा 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

गौरतलब हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में छठी कक्षा से दाखिला लिया जाता है। नवोदय विद्यालय समिति ने वर्ष 2023 में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इस स्कूल में दाखिला लिया जाता है। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। पूर्वी सिंहभूम में जवाहर नवोदय विद्यालय बालीकुड़िया में इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से इस परीक्षा में जिले के छात्रों को शामिल कराने के प्रखंडवार लक्ष्य तय किया गया है। पूरे जिले से इस साल 5593 विद्यार्थियों का पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है। जमशेदपुर-1 से 443 विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाना है। पिछले साल यहां से 384 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया था। इसी तरह जमशेदपुर-2 से 225 विद्यार्थियों का पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल यह लक्ष्य 204 था। बहरागोड़ा-1 प्रखंड को सबसे अधिक पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। यहां 875 विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जाना है। इसके बाद चाकुलिया का लक्ष्य सबसे अधिक 640 है। घाटशिला का भी लक्ष्य 500 रखा गया है। प्रखंडवार बीईईओ को इस पंजीकरण कार्य का नोडल अफसर बनाया गया है।

दाखिले के लिए बच्चे का उम्र तय

बताया कि कक्षा 6 में नामांकन के लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना चाहिए. अभ्यर्थी पूर्वी सिंहभूमजिले का निवासी होना चाहिए साथ ही सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना आवश्यक है. वहीं नवोदयविद्यालय में 75 फीसदी सीट ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेगा. जबकि एसटी, एससी, ओबीसी और दिव्यांग छात्रों केलिए सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति के तहत सीट आरक्षित रहेगा.

The post Jamshedpur: नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर डीईओ ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक appeared first on Udit Vani.

Potka : 26 एवं 27 नवंबर को पोटका एवं बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में लगेगा दो दिवसीय ‘प्रखंड आयुष मेला’
मेला में आएं, नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें : आलोक चंद्र श्रीवास्तव, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी

उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार पोटका प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी परिसर के सामने मैदान में तथा बहरागोड़ा प्रखंड में सीएचसी परिसर (आयुष भवन के पास) दो दिवसीय ‘प्रखंड आयुष मेला’ का आयोजन 26 एवं 27 नवंबर को किया गया है ।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोक चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रखंड स्तरीय मेला पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

उन्होने कहा कि भारत सरकार, आयुष मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विभिन्न मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, पोषण संबंधी कमियों, महामारियों के कारण होने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य समस्या एवं वेक्टर जनित रोग आदि स्वास्थ्य जागरूकताओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-मानस तक पहुँचाने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेला का आयोजन किया जा रहा है।

मेला में आने वाले ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एवं परामर्श दिया जाएगा । दो दिवसीय मेला में संचारी या गैर संचारी रोगों की मौखिक स्वास्थ्य जाँच (जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आदि।), औषधीय पौधों के बारे में जागरूकता पैदा करना और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना, सभी प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का आयुष की पद्धति से समाधान, बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करना, दूरभाष परामर्श और रेफरल आदि के माध्यम से, योग और ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियाँ करना तथा आयुष जीवन के लिए स्वच्छता, आहार संबंधी आदतों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

जिला प्रशासन जनसाधारण से अपील करता है कि बड़ी संख्या में इस दो दिवसीय मेला में शामिल होते हुए नि:शुल्क स्वास्थय सेवाओं का लाभ उठायें।

The post Potka : 26 एवं 27 नवंबर को पोटका एवं बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में लगेगा दो दिवसीय ‘प्रखंड आयुष मेला’ appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा में शराब की फैक्ट्री Global Spirit के प्रदूषण के खिलाफ जनसभा, पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
कंपनी प्रदूषण पर रोक लगाए और स्थानीय को रोजगार दे, वर्ना उग्र आंदोलन होगा : दीपक प्रकाश

एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा विरोध प्रदर्शन : डॉ गोस्वामी

उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुवा पंचायत के जयपुरा हाट मैदान में ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को भाजपा की जनसभा हुई. जनसभा के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश थे. सभा में दीपक प्रकाश ने कहा कि बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है. यहां स्थापित ग्लोबस स्प्रिट लिमिटेड कंपनी विषैली गैस छोड़कर वायु को प्रदूषित कर रही है, यह प्रदूषित वायु लोगों के फेफड़े में जाने से लोग बीमार हो रहे हैं बच्चे उल्टी करने लगे हैं बच्चे बेहोश होने लगे हैं, कंपनी के अंदर बड़े-बड़े डीप बोरिंग कर स्प्रिट्स बनाने का काम में पानी को उपयोग में लाया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र के गांव के लोगों के पानी का लेयर और काफी नीचे चला गया है, आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए काफी किल्लत होगी साथ ही साथ यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, लोगों को कृषि कार्य करने के लिए पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। और प्रदूषित पानी छोड़कर उपजाऊ भूमि को बंजर बना रही है. अगर कंपनी को यहां चलाना है तो विषैला धुंआ बंद करें पानी की सप्लाई नदी से लाकर करें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना होगा, वर्ना कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

कंपनी नियमों के तहत चले

उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते हैं कि कंपनी बंद हो, परंतु कंपनी नियमों के तहत चले और स्थानीय युवाओं को रोजगार दे. कंपनी खोलने के लिए जमीन लेंगे और जान भी लेंगे, यह बर्दाश्त नहीं होगा. जयपुरा गांव के ग्रामीणों के हर आंदोलन में पार्टी साथ खड़ी रहेगी. कंपनी के मालिक अगर लोगों को बीमार कर और क्षेत्र को प्रदूषित कर कंपनी चलाना चाहते हैं तो वे इसमें सफल नहीं होंगे. कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे नहीं तो भाजपा ग्रामीणों के साथ आंदोलन कर कंपनी को खदेड़ने का काम करेगी.

स्थानीय विधायक कंपनी हित में कर रहे हैं बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि यहां के विधायक ग्रामीणों के हित की बात नहीं कर कंपनी के हित में बात कर रहे हैं. ऐसे जनप्रतिनिधि को ग्रामीण पहचानें और आने वाले चुनाव में जवाब दें. वे प्रदूषण बोर्ड और राज्य के सचिव से मिलकर इस समस्या से अवगत कराकर समाधान करने की मांग करेंगे. एक माह के अंदर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा ग्रामीणों संग उग्र आंदोलन करेगी. हेमंत सरकार के 32 माह के कार्यकाल में पदाधिकारी और नेताओं ने करोड़ों का घोटाला किया है और राज्य की खनिज संपदा को लुटा है. सबसे अधिक महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है. इस सरकार कार्यकाल में विकास नहीं राज्य का विनाश हुआ है।

एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा विरोध प्रदर्शन : डॉ गोस्वामी

सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि ग्लोबस स्प्रिट लिमिटेड कंपनी के दुर्गन्धित धुआं और विषाक्त पानी छोड़ने से ग्रामीण परेशान हैं. जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के कार्यक्रम की जानकारी हुई तो कंपनी प्रबंधन ने कंपनी में उत्पादन बंद कर दिया है. यह कंपनी खेती में प्रयुक्त होने वाली यूरिया खाद का प्रयोग चावल सड़ाने में कर रही है. यह कंपनी प्रदूषण फैला कर क्षेत्र के आम लोगों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है लोगों के स्वास्थ्य में यह विषैला धुआं एवं विषैला दुर्गंध जाने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं बच्चे उल्टी करने लगे हैं। विषैला पानी खेत में जाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट कर रही है. डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि कंपनी डीप बोरिंग के माध्यम से फैक्ट्री में लग रहे लाखों लीटर पानी सप्लाई होने से क्षेत्र के नॉल सूखने लगे हैं पानी का लेयर और काफी नीचे चला गया है ,इस क्षेत्र के लोगों को खेती करने में पीने के पानी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यह कतई होने नहीं देंगे , डॉ गोस्वामी ने कहा इस क्षेत्र के लोगों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने नहीं देंगे। डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि कंपनी खुलने से स्थानीय लोगों का विकास नहीं कुछ बिचौलियों का विकास हुआ. स्थानीय को कंपनी रोजगार दे तथा कंपनी में कार्य कर रहे कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी प्रदान करें साथी कंपनी ने स्थानीय कर्मियों को बैंक अकाउंट के माध्यम से मानदेय नहीं देकर हाथ में दे रही है जल्द ही कंपनी सुधार करें।भाजपा के नेता सरकार को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे. एक माह के अंदर सरकार और पदाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो भाजपा के नेतृत्व में ग्रामीण बहरागोड़ा से जमशेदपुर पैदल चलकर कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. नियमों के तहत कंपनी चले और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे.

ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी इस क्षेत्र के लोगों को धोखा देने का काम कर रही है : बारी मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष

जनसभा को संबोधित करते हुए जिले परिसद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा देने का काम कर रही है कंपनी इस क्षेत्र में विषैला धुआं विषैला गैस प्रवाहित कर लोगों के जिंदगी पर बुरा असर डाल रही है यह कतई होने नहीं देंगे इसको लेकर आगे भी आंदोलनरत रहेंगे।

सभा को घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू , जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा भाजपा के जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ,भाजपा के जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत वाला जिला संयोजक सुमन कल्याण मंडल आदि ने संबोधित किया,। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवदत्त साव ने किया

इस जनसभा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ,राजीव कुमार जिला मंत्री निर्मल दुबे, बरसोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीवत्स घोष ,बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, खेड़ुआ पंचायत के मुखिया सुलेखा रानी सिंह,जिला परिषद सदस्य सुप्रिया सीट,चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा,साधन मल्लिक,राजीव महापात्र, गुरुप्रसाद गोराई,सेवक बट्टबयाल,यूबा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइया,बहरागोड़ा मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा,उत्पल पैरा, युवा मोर्चा के बरसोल मंडल अध्यक्ष मानिक दास,रिंका नायक,यादव पात्र,संजय पाल, बादल महापात्र,सुजीत पाल,अनिमेष साहू, नवीनधर प्रधान, राखहरी मुखी ,गोपाल नायक ,अमल बेरा,तापस भुंइया, शिबू सांतरा,राम हरी कांड,संदीप पाल , हिमाद्री नायक,काजल माहाकुड,मुना पाल आदि समेत चालिस गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

The post बहरागोड़ा में शराब की फैक्ट्री Global Spirit के प्रदूषण के खिलाफ जनसभा, पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा में खुली शराब की फैक्ट्री, प्रदूषण से लोग परेशान
उत्पादन शुरू होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में बहने लगी दुर्गंध युक्त हवा

जल भी हुआ प्रदूषित, धान की फसलों को हो रहा भारी नुकसान

जनता के पक्ष में उतरी भाजपा, सात नवंबर को आंदोलन का शंखनाद

उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के गहलामुड़ा में शराब की फैक्ट्री क्या खुली, लोगों का जीना ही मुहाल हो गया है. आलम यह है कि इलाके की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है. जल का भी यही हाल है.

फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है. यही कारण है कि सात नवंबर को भाजपा अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में जनता के पक्ष में इस शराब फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने जा रही है.

बहरागोड़ा के इस गांव में ग्लोबल स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी के द्वारा अल्कोहल (शराब) का निर्माण शुरू किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी में उत्पादन शुरू होने के साथ ही वायु तथा जल प्रदूषण बढऩे लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस फैक्ट्री से आसपास के क्षेत्रों में काफी दुर्गंध फैलने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

कई बार चेतावनी दिए जाने केे बाद भी कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों की बातों को पर ध्यान नहीं दे रहा है. समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में कार्रवाई की कोई पहल नहीं की गई. ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी के आसपास आधा दर्जन स्कूल अवस्थित हैं.

स्कूल के बच्चे भी इस कंपनी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं. इन्हें प्रदूषित वायु प्रभावित कर रही है. इस संबंध में मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन समेत वरीय पदाधिकारियों से भी शिकायत की गई है.

जिसके बाद अब जांच की पहल की जा रही है. इसके पहले भी इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस कंपनी के विरोध में उग्र आंदोलन किया था. कंपनी के अधिकारियों के जल्द ही समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर स्थानीय लोग शांत हुए थे बल्कि काफी दिन बीत जाने के बावजूद इस पर कोई पहल कंपनी की ओर से नहीं किए जाने से इस क्षेत्र के ग्रामीण फिर से आक्रोशित होकर सामने आ गए है.

नए सिरे से आंदोलन की तैयारी तेज

कंपनी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है. पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में 7 नवंबर को विशाल जनसभा का आह्वान किया गया है. इस जनसभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी संबोधित करेंगे. जयपुरा हाट मैदान में होने वाली इस जनसभा को प्रदेश भाजपा के साथ जिला के भी कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे. ग्रामीणों के आग्रह पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आंदोलन की रणनीति तय कर न्याय का भरोसा दिया है.

किसी उद्योग को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का अधिकार नहीं: डॉ. गोस्वामी

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे वायु एवं जल प्रदूषण को रोकने के काम में वे जनता क संघर्ष का साथ देंगे. इस मुद्दे को लेकर 7 नवंबर को जयपुरा गांव में ग्रामीणों की विशाल अक्रोश जनसभा होगी.

डॉ गोस्वामी ने कहा कि किसी भी उद्योग को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर फैलाये जा रहे प्रदूषण के खिलाफ जनता का संघर्ष जारी रहेगा. एडीएम करेंगे प्रदूषण की जांच इधर उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल मामले की जांच करेंगे. लाल भी 7 नवंबर को ही यहां प्रदूषण जांचने के लिए पहुंचेंगे.

The post बहरागोड़ा में खुली शराब की फैक्ट्री, प्रदूषण से लोग परेशान appeared first on Udit Vani.