ASI Yakub Ansari Arrested Archives - Udit Vani

Jharkhand : बोकारो में धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना के ASI मो. याकूब अंसारी 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उदित वाणी, बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), धनबाद ने बोकारो में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी की टीम ने बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. याकूब अंसारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी एएसआई को बोकारो के नया मोड़ स्थित अजय कुमार की फल दुकान के सामने से दबोचा गया.

जमीन लूट और धमकी मामले की जांच के लिए मांगी थी घूस

धनबाद एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची को इस मामले में एक शिकायत प्राप्त हुई थी. परिवादी ने वर्ष 2009 में बोकारो के बालीडीह थानांतर्गत मखदुमपुर क्षेत्र में खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-641 पर स्थित 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी.

इस जमीन पर लूट और धमकी दिए जाने के मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए परिवादी ने 11.05.2026 को बालीडीह थाना प्रभारी को एक पत्र सौंपा था. इसके साथ ही अग्रतर न्यायसंगत कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) चास, पुलिस अधीक्षक (SP) बोकारो और उपायुक्त (DC) से भी मुलाकात कर गुहार लगाई थी. इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा बालीडीह थाना में पदस्थापित ASI मो. याकूब अंसारी को सौंपा गया था. आरोप है कि जमीन पर जाने और जांच करने के लिए ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर एएसआई ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी.

शिकायतकर्ता नहीं देना चाहता था रिश्वत, ACB ने बिछाया जाल

परिवादी रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहता था, इसलिए उसने एएसआई के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी में आवेदन समर्पित कर दिया. परिवादी के आवेदन में दिए गए तथ्यों का जब गुप्त रूप से सत्यापन कराया गया, तो जांच के दौरान आरोपी द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत मांगे जाने की बात पूरी तरह सही पाई गई.

रिश्वत की पुष्टि होने के बाद एसीबी द्वारा एक विशेष धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया. इसके बाद आज दिनांक 26.05.2026 को दंडाधिकारी (मैजिस्ट्रेट) एवं दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बोकारो जिला के नया मोड़ स्थित अजय कुमार की फल दुकान के सामने से अभियुक्त एएसआई मो. याकूब अंसारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

The post Jharkhand : बोकारो में धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना के ASI मो. याकूब अंसारी 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.