apple Archives - Udit Vani

Apple ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की एप्पल केयर प्लस कवरेज की सुविधा
उदित वाणी, नई दिल्ली : टेक कंपनी एप्पल की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एप्पलकेयर प्लस ऑप्शन को पेश कर दिया है, जिसमें एप्पल केयर प्लस के साथ थेफ्ट और लॉस फॉर आईफोन भी शामिल है.

कंपनी का कहना है कि एक नए किफायती मंथली और एनुअल प्लान के साथ ग्राहकों के पास उनके एप्पल प्रोडक्ट को सुरक्षित रखने के तरीकों को लेकर पहले से अधिक ऑप्शन होंगे. इसी के साथ वे अपनी जरूरत के मुताबित कवरेज को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.

एप्पल की वर्ल्डवाइड आईफोन प्रोडक्ट मार्केटिंग की वाइस प्रेसिडेंट काइआन ड्रेंस ने कहा, “एप्प्ल केयर के साथ हमारे ग्राहक निश्चिंत रहेंगे कि उनके प्रोडक्टस को एप्पल एक्सपर्ट्स की मदद से प्रोटेक्ट और सपोर्ट किया जा रहा है. भारत में इस अपडेट के साथ हम ग्राहकों के लिए विश्वसनीय प्रोटेक्शन को पहले से अधिक किफायती और आसान बना रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को आईफोन के लिए हमारे कंप्लीट कवरेज का एक्सेस भी शामिल है.”

एप्पल का कहना है कि ग्राहक सब्सक्रिप्शन ऑप्शन की जानकारी और कवरेज की खरीदारी आसानी से अपने एप्पल डिवाइस से ही चेक कर सकते हैं. वे आईफोन, आईपैड और मैक डिवाइस में सेटिंग ऐप पर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को देख सकते हैं साथ ही, एलिजिबल डिवाइस के लिए सीधे कवरेज खरीद भी सकते हैं. चाहे ग्राहक मंथली प्लान चुनते हैं या एनुअल एप्पल केयर प्लस प्लान कवरेज तुंरत शुरू हो जाएगा.

एप्पल केयर प्लस के साथ थेफ्ट और लॉस फॉर आईफोन सुविधा के साथ अगर ग्राहक के आईफोन की चोरी या खोने की घटना एक वर्ष में दो बार तक होती है तो उन्हें कवरेज की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, प्लान एप्पल केयर प्लस के सभी लाभ प्रदान करता है.

इसमें बैटरी रिप्लेसमेंट सर्विस, 24/7 प्राइओरिटी सपोर्ट और एक्सीडेंटल डैमेज के लिए एप्पल पार्ट्स के साथ अनलिमिटेड रिपेयर्स की सुविधा शामिल है, जो कि एप्पल स्टोर पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, ये सभी सर्विस एप्पल ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स के पास भी मौजूद रहेंगी. एप्पल केयर प्लस विद थेफ्ट एंड लॉस फॉर आईफोन प्लान की शुरुआती कीमत 799 रुपए रखी गई है.

(आईएएनएस)

The post Apple ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की एप्पल केयर प्लस कवरेज की सुविधा appeared first on Udit Vani.

Apple ने 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत को रिकॉर्ड 49 लाख iPhone भेजे
उदित वाणी, नई दिल्ली : टेक कंपनी एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज की सफलता और त्योहारी सीजन की मांग के बल पर भारत में अपनी अब तक की सबसे अधिक तिमाही शिपमेंट दर्ज की. कंपनी ने 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान देश में कुल 49 लाख स्मार्टफोन भेजे.

रिसर्च फर्म ओमडिया शिपमेंट का यह आंकड़ा सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारतीय बाजार में एप्पल के अब तक के सबसे मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है.

इसके अलावा, इस तिमाही में एप्पल के कुल ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में भारत का हिस्सा 9 प्रतिशत रहा,जो देश के लिए अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा है. यह कंपनी की वैश्विक रणनीति में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

9 सितंबर को आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च ने रिकॉर्ड बिक्री में अहम भूमिका निभाई.

नए लाइनअप में कई बड़े कैमरा अपग्रेड शामिल हैं, जिनमें 48 मेगापिक्सल फ्यूजन मेन कैमरा और 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड लेंस और प्रो-मोशन के साथ 6.3-इंच सुपर रेटिना एक्सडीआई डिस्प्ले शामिल है.

इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया ए19 चिप और सिरेमिक शील्ड 2 तकनीक भी है, जो तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस प्रदान करती है.

एप्पल द्वारा इस साल भारत में अपनी अब तक की सबसे अधिक त्यौहारी तिमाही दर्ज करने की उम्मीद है, विश्लेषकों का अनुमान है कि आईफोन 17 सीरीज की शुरुआती लोकप्रियता के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि होगी.

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में एप्पल ने लगभग 10 बिलियन डॉलर (88,500 करोड़ रुपए से अधिक) मूल्य के आईफोन निर्यात किए, जो उद्योग के अनुमानों के अनुसार, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

यह सफलता सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के मजबूत प्रचार को दर्शाती है, जिसने एप्पल को तमिलनाडु और कर्नाटक में उसके मैन्युफैक्चरिंग बेस का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया है.

इस वर्ष भारत में उत्पादित लगभग 78 प्रतिशत आईफोन अमेरिका को निर्यात किए गए, जबकि एक वर्ष पहले यह आंकड़ा 53 प्रतिशत था.

(आईएएनएस)

The post Apple ने 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत को रिकॉर्ड 49 लाख iPhone भेजे appeared first on Udit Vani.

भारतीय मूल के सबीह खान बने Apple के नए COO, जेफ विलियम्स को करेंगे Replace
कैलिफोर्निया: आईफोन मेकर एप्पल ने घोषणा की है कि कंपनी में 30 वर्षों से काम करने वाले भारतीय मूल के सबीह खान अब एप्पल के नए मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) होंगे। सबीह खान एप्पल में जेफ विलियम्स का स्थान लेने जा रहे हैं, जो इसी महीने इस पद से हट रहे हैं और इस वर्ष के अंत में रिटायर होंगे। यह नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब एप्पल को आईफोन की बिक्री में गिरावट और टैरिफ संबंधी समस्याओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

जेफ विलियम्स 27 वर्षों से अधिक समय से एप्पल के साथ हैं। वे अब अपने रिटायरमेंट तक कंपनी की डिजाइन टीम और परियोजनाओं का नेतृत्व करते रहेंगे।

इसके बाद, एप्पल की डिजाइन टीम सीधे सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट करेगी। कुक ने विलियम्स के वर्षों के शानदार काम की प्रशंसा की और उन्हें एप्पल की सफलता में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बताया।

उन्होंने विलियम्स को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सप्लाई चेन में से एक बनाने, एप्पल वॉच लॉन्च करने, कंपनी की रणनीति को आकार देने और जुनून और प्रतिबद्धता के साथ डिजाइन टीम का नेतृत्व करने का श्रेय दिया।

सबीह खान 2019 में एप्पल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संचालन) के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन के प्रबंधन और खरीद एवं विनिर्माण की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नए मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में, खान टिम कुक को रिपोर्ट करेंगे और उनसे एप्पलकेयर की देखरेख सहित और भी जिम्मेदारियां संभालने की उम्मीद है।

कुक ने खान की सराहना करते हुए कहा, “सबीह एक शानदार रणनीतिकार और एप्पल की सप्लाई चेन के प्रमुख आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी को पेश करने, संयुक्त राज्य अमेरिका में एप्पल के उत्पादन का विस्तार करने और कंपनी को वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अधिक मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाने में मदद की है।”

कुक ने एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने में खान के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत एप्पल ने अपने कार्बन उत्सर्जन में 60 प्रतिशत से अधिक की कमी की है।

यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब एप्पल अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करने की रणनीति के तहत अपने कुछ मैन्युफैक्चरिंग कामों को चीन से भारत स्थानांतरित करने पर काम कर रहा है।

सबीह खान ने टफ्ट्स विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है तथा रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

(IANS)

The post भारतीय मूल के सबीह खान बने Apple के नए COO, जेफ विलियम्स को करेंगे Replace appeared first on Udit Vani.

भारत में भी आईफोन पर एप्पल इंटेलिजेंस के साथ क्रिएशन और इनोवेशन का नया एक्सपीरियंस उपलब्ध
उदित वाणी, नई दिल्ली : यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए एप्पल इंटेलिजेंस अब भारत में भी उपलब्ध है. एप्पल का यह फीचर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करता है, जिसका मतलब है कि इसे संचालित करने वाले कई मॉडल पूरी तरह से डिवाइस पर ही चलते हैं.

एप्पल इंटेलिजेंस एक पर्सनल इंटेलिजेंस सिस्टम है, जो आईओएस 18 के साथ मौजूद है. यह फीचर जनरेटिव मॉडल की पावर को यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट की समझ के साथ जोड़कर उपयोगी और प्रासंगिक इंटेलिजेंस डिलीवर करता है. साथ ही यूजर की प्राइवेसी की भी रक्षा करता है.

यह यूजर के लिए राइटिंग टूल्स के जरिए उसके टेक्स्ट को छोटा करने, प्रूफरीड करने, सही शब्दों को चुनने जैसे काम करता है. एप्पल इंटेलिजेंस नोटिफिकेशन को भी समराइज कर सकता है, साथ ही यूजर की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मैनेज भी कर सकता है.

‘डिस्क्राइब योर चेंज’ फीचर की मदद से यूजर अपनी राइटिंग को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं. जैसे कि डिनर पार्टी इन्विटेशन को कविता के रूप में दोबारा लिखना या रिज्यूम के लिए सही शब्दों को चुनना.

यूजर सिरी का भी बेहतर इस्तेमाल कर सकता है. जैसे सिरी से किसी तरह की रिक्वेस्ट करना या किसी एप्पल प्रोडक्ट को लेकर जानकारी लेना. यूजर चैटजीपीटी की विशेषज्ञता का भी लाभ उठा सकता है.

‘कंपोज’ ऑप्शन का इस्तेमाल कर यूजर चैटजीपीटी से किसी भी तरह का कंटेंट जनरेट करवा सकता है. इसके अलावा, चैटजीपीटी इंटीग्रेशन को इनेबल रखने या न रखने की भी सुविधा मौजूद है.

हालांकि, डिफॉल्ट रूप से इस इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करने के लिए चैटजीपीटी अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती है. बिना अकाउंट के चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो ओपनएआई किसी भी रिक्वेस्ट को स्टोर नहीं करेगा. इसके साथ ही इस डेटा का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए भी नहीं करेगा.

एप्पल इंटेलिजेंस के साथ यूजर अपने जरूरी मेल्स को चेक कर सकता है और ‘स्मार्ट रिप्लाई’ के साथ क्विक ईमेल रिस्पॉन्स तैयार कर सकता है. साथ ही यूजर लंबे ईमेल को भी समराइज कर सकता है.

इसके अलावा, यूजर को अनरीड मैसेज की समराइज देखने की भी सुविधा मिलती है. यूजर ऑडियो रिकॉर्ड करने के बाद ट्रांसक्रिप्ट की समरी बनाने के लिए एप्पल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकता है.

यूजर एन्हांस्ड सर्च के साथ फोटो खोजना, मूवीज के साथ मेमोरी क्रिएट करना और क्लीन-अप के जरिए अनचाहे ऑब्जेक्ट को रिमूव करने जैसे काम भी कर सकता है.

यूजर को नोट्स ऐप के साथ भी नए टूल मिलते हैं. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से टूल पैलेट से इमेज वैंड ऑप्शन को चुन सकता है और नोट्स में इमेज भी क्रिएट कर सकता है.

इमेज वैंड किसी रफ स्केच को केवल सर्कल कर पॉलिश की गई इमेज में बदल देता है.

(आईएएनएस)

The post भारत में भी आईफोन पर एप्पल इंटेलिजेंस के साथ क्रिएशन और इनोवेशन का नया एक्सपीरियंस उपलब्ध appeared first on Udit Vani.