Anganwadi Archives - Udit Vani

JHARKHAND : झारखंड में 75 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मी, संजीव सरदार ने की EPF, बीमा व सेवा सुरक्षा देने की मांग
उदित वाणी, रांची : पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड में बड़ी संख्या में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों, मानदेय वृद्धि एवं सेवा सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा में उठाया.

सरदार द्वारा विधानसभा में पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 75,625 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं कार्यरत हैं. वर्तमान में आंगनबाड़ी सेविका को प्रतिमाह ₹11,500 तथा सहायिका को ₹5,750 मानदेय दिया जा रहा है. साथ ही, सेविका के मानदेय में प्रतिवर्ष ₹500 एवं सहायिका के मानदेय में ₹250 की वृद्धि का प्रावधान है, जो प्रत्येक वर्ष जुलाई माह से प्रभावी होता है.

25 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति का प्रावधान

विधायक सरदार के सवाल पर विभाग ने स्पष्ट किया कि झारखंड आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन नियमावली 2022 के तहत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अर्हता रखने वाली सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका के 25 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति का अवसर दिया जाता है. वर्तमान में 64 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गई है.

विधायक संजीव सरदार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के लिए “समान काम के लिए समान वेतन”, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, बीमा, भविष्य निधि तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने हेतु सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की.

The post JHARKHAND : झारखंड में 75 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मी, संजीव सरदार ने की EPF, बीमा व सेवा सुरक्षा देने की मांग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: आंगनबाड़ी और पोषण केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य शबनम परवीन की अध्यक्षता में जिला परिसदन, जमशेदपुर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की अद्यतन प्रगति एवं आयोग को प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा करना रहा। बैठक में खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, नगर विकास, समाज कल्याण, कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। परवीन ने स्पष्ट कहा कि यदि लाभुकों से संबंधित कोई शिकायत मिलती है, तो वह संबंधित विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए और समाधान त्वरित व संवेदनशील तरीके से हो।

MTC व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, कुछ बिंदुओं पर जताई असंतुष्टि

समीक्षा बैठक के बाद टेल्को कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) और न्यू कपाली क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का परवीन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, केंद्रों की साफ-सफाई, उपस्थित कार्यकर्ता, और अभिलेखों के रख-रखाव की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों और सुधार योग्य बिंदुओं को चिन्हित किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक योजनाओं में चाहिए जवाबदेही और संवेदनशीलता

शबनम परवीन ने कहा कि सरकार की हर योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ को बिना रुकावट पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जागरूकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए।

बैठक में शामिल हुए ये अधिकारी

इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी से अपेक्षा की गई कि वे खाद्य सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं के कार्यान्वयन में तत्परता दिखाएं।

The post Jamshedpur: आंगनबाड़ी और पोषण केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पोषण पखवाड़े में सेविकाओं ने लगाए फूड स्टॉल्स, कुकिंग कम्पटीशन में दिखा दम
उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण शाखा के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.इस अवसर पर सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए. इन स्टॉलों के माध्यम से पोषक आहार की जानकारी दी गई और लोगों को संतुलित भोजन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया.

पोषण जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि पोषण पखवाड़ा 2025 का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिनों पर ध्यान केंद्रित करना है. साथ ही पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को बढ़ावा देना, समर कार्यक्रम के जरिये समुदाय स्तर पर कुपोषण का प्रबंधन, और बच्चों में मोटापे की समस्या का समाधान करना भी इसके अहम हिस्से हैं.उन्होंने कहा कि सही पोषण की समझ को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना जरूरी है ताकि माताएं और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सकें. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पौष्टिक आहार के महत्व को समझें और उसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं.

आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा अधिक सक्षम

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम केंद्र’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. इन केंद्रों में पोषण वाटिका, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा बच्चों के मनोरंजन व देखभाल की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

विजेताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आयोजित फूड स्टॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोलमुरी-सह-जुगसलाई, द्वितीय स्थान जमशेदपुर सदर और तृतीय स्थान पटमदा की सेविकाओं/सहायिकाओं को प्राप्त हुआ. वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर सदर को प्रथम, गोलमुरी-सह-जुगसलाई को द्वितीय और चाकुलिया को तृतीय स्थान मिला.सभी विजेताओं को उप विकास आयुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया. सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत व्यंजनों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया गया.

The post Jamshedpur: पोषण पखवाड़े में सेविकाओं ने लगाए फूड स्टॉल्स, कुकिंग कम्पटीशन में दिखा दम appeared first on Udit Vani.

Chandil: दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास, खर्च होंगे 23 लाख
उदित वाणी, चांडिल: चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत अंतर्गत काटजोड़ एवं माकुलाकोचा गांव में गुरुवार को दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया.

दो भवनों के निर्माण पर खर्च होंगे साढ़े 23 लाख

इन दोनों भवनों का निर्माण सरायकेला-खरसावां जिला परिषद द्वारा प्रदत्त 15वें वित्त आयोग के मद से किया जा रहा है. निर्माण की जिम्मेदारी एमजी कंस्ट्रक्शन को दी गई है. दोनों भवनों की कुल लागत 22 लाख 32 हजार आठ सौ रुपए निर्धारित की गई है.

गुणवत्ता पर जोर, समयबद्ध कार्य की नसीहत

शिलान्यास के दौरान विधायक सबिता महतो ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवनों का कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि यह भवन बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है, जिसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर चांडिल जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, ग्राम प्रधान आनंद सिंह, संबंधित गांव की आंगनबाड़ी सेविका और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी.

The post Chandil: दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास, खर्च होंगे 23 लाख appeared first on Udit Vani.