ambulance Archives - Udit Vani

रेड बर्ड एयरवेज को राज्य में वीआईपी-वीवीआईपी उड़ान के लिए दी गई छह महीने के विस्तार पर रोक
उदित वाणी, रांची: राज्यमंत्रिपरिषद द्वारा दो दिन पहले रेड बर्ड एयरवेज को राज्य में वीआईपी और वीवीआईपी उड़ान के लिए छह महीने तक दिये गये सेवा विस्तार के निर्णय को फिलहाल होल्ड पर रखा गया। प्रभारी मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को विधानसभा में बताया कि कैबिनेट की बैठक में कंपनी को सेवा विस्तार देने पर निर्णय लिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद कांट्रैक्ट देने पर कैबिनेट की स्वीकृति का मामला होल्ड पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि रेड बर्ड एयर एंबुलेंस के दुर्घटना में सात लोग मारे गए थे। यह बहुत ही पीड़ादायक है। वहीं उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए सभी सात लोगों को सरकार मुआवजा देगी। इस दुर्घटना की जांच डीजीसीए कर रहा है। मंत्री इरफान भाजपा विधायक डा कुशवाहा शशिभूषण मेहता द्वारा उठाये गये तारांकित सवाल पर जबाब दे रहे थे।

राज्य सरकार नहीं खरीदेगी अपना हेलीकोप्टर व विमान

विधायक डा शशि भूषण मेहता ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा निजी एजेंसियों से हेलीकॉप्टर और विमान किराये पर लेने का मामला उठाया और कहा कि इससे सरकारी खजाने पर भारी बोझ पड़ रहा है। इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने जबाब देते हुए बताया कि नया हेलीकॉप्टर या विमान खरीदना व्यावहारिक नहीं है।

उन्होंने बताया कि एक हेलीकॉप्टर की कीमत 80 से 110 करोड़ और विमान का बाजार दर 150 से 200 करोड़ रुपए के बीच पड़ती है। जबकि उसके रखरखाव, मरम्मति, इंश्योरेंस, स्पेयर पार्टस, डीजीसीए की मंजूरी, पायलट समेत क्रू मेंबर, ग्राउंड क्रू एवं तकनीकी मानवबल इत्यादि पर भारी राशि खर्च होती है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों द्वारा जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, महारष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में भी निजी एजेंसियों से ही ऐसी सेवाएं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हेलीकोप्टर या विमान खरीदने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं सरकार के जबाब का भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने भी समर्थन किया।

The post रेड बर्ड एयरवेज को राज्य में वीआईपी-वीवीआईपी उड़ान के लिए दी गई छह महीने के विस्तार पर रोक appeared first on Udit Vani.

अब मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी 108 एंबुलेंस सर्विस, प्राइवेट ऑपरेटर भी सरकारी नेटवर्क से जुड़ेंगे
उदित वाणी, रांची : झारखंड में अब 108 एंबुलेंस सर्विस की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी हो सकेगी. इस सर्विस को और प्रभावी एवं सुलभ बनाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंसों को भी सरकारी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया.

लोगों को आसानी से एंबुलेंस उपलब्ध हो सके, इसके लिए निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों की भी सेवा ली जाएगी. इसके लिए एंबुलेंस ऑपरेटर्स को प्रति किलोमीटर तय दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा. कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि 108 एंबुलेंस सर्विस की बुकिंग के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है. प्राइवेट एंबुलेंस को सरकारी नेटवर्क के साथ जोड़ने से इस तरह की समस्या नहीं होगी.

प्राइवेट एंबुलेंस का विभागीय सर्टिफिकेशन, निबंधन और नियमित मूल्यांकन अनिवार्य होगा. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में निबंधन रद्द किया जाएगा. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुविधा के लिए संचालित ममता वाहन सेवा को भी मोबाइल ऐप से जोड़ा जाएगा. इसके लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं. सॉफ्टवेयर को हर वर्ष अपडेट किया जाएगा, ताकि सेवा में तकनीकी बाधाएं न आएं.

एंबुलेंस की भौतिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए मौजूदा वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग कराने और नई खरीदी जाने वाली एंबुलेंस की प्रत्येक चार वर्ष में पेंटिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा की गई. बताया गया कि वर्तमान बीमा कंपनी का कार्यकाल फरवरी माह में समाप्त हो रहा है.

निर्देश दिया गया कि नई बीमा कंपनी का चयन समय रहते कर लिया जाए, ताकि राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके तहत राज्य के सभी प्रमुख अस्पतालों के साथ-साथ बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों और महानगरों में भी सीजीएचएस दर पर अस्पतालों का निबंधन सुनिश्चित किया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post अब मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी 108 एंबुलेंस सर्विस, प्राइवेट ऑपरेटर भी सरकारी नेटवर्क से जुड़ेंगे appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम में 3 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के डांगरडीह गांव में गुरुवार शाम इलाज के अभाव में एक बीमार महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 54 वर्षीय वेदनी वाला कुम्हार के रूप में हुई है.

ग्रामीण तपन कुंभकार ने बताया कि महिला स्कूल मैदान में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. शाम करीब 5 बजे अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर वे घर लौट आईं. परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन तय समय पर वाहन नहीं पहुंचा. लगभग 3 घंटे बाद एंबुलेंस गांव पहुंची, तब तक महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को वापस लौटा दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि बोड़ाम प्रखंड में एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना कठिन हो जाता है. उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और प्रखंड में स्थायी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

The post बोड़ाम में 3 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR के तीनों जेलों को UCIL ने दीं तीन एंबुलेंस
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के तीन प्रमुख जेलों घाघीडीह मंडल कारा, साकची और घाटशिला में कैदियों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं. शनिवार को यूसीआईएल प्रबंधन ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एंबुलेंस की चाबियां सौंपीं.

उपायुक्त ने तीनों एंबुलेंस संबंधित काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार मिल सके. उन्होंने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कई बार कैदियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल या रांची ले जाना पड़ता है, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

सीएसआर के तहत मिली इन एंबुलेंसों से अब कैदियों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना आसान होगा और इलाज में होने वाली देरी को काफी हद तक रोका जा सकेगा. handed‐over कार्यक्रम के दौरान यूसीआईएल प्रबंधन के अधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

The post JAMSHEDPUR के तीनों जेलों को UCIL ने दीं तीन एंबुलेंस appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum News : मजदूर नेता रामा पांडे के प्रयास से मरीज को मिला एंबुलेंस
उदित वाणी, चाईबासा : गुवा सेल के माइनिंग विभाग में कार्यरत डोजर ऑपरेटर सेलकर्मी मंगल केसरी को शुक्रवार की रात अचानक सीने में जलन की शिकायत होने पर तत्काल गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार मंगल केसरी किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता थी. हालांकि, रेफर के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था न किए जाने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने मदद के लिए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मजदूर नेता रामा पांडे से संपर्क किया.

सूचना मिलते ही रामा पांडे स्वयं अस्पताल पहुंचे और मरीज के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को लेकर सेल के कार्यकारी निदेशक कमल भास्कर से बातचीत की. लगभग साढ़े तीन घंटे की लगातार पहल और प्रयासों के बाद अस्पताल प्रशासन ने रात करीब 12 बजे एंबुलेंस उपलब्ध कराई, जिसके बाद मरीज को जमशेदपुर भेजा गया.

सेल परिसर के मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मजदूर नेता रामा पांडे के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की. सभी ने कहा कि उनकी तत्परता और प्रयास से एक गंभीर मरीज को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सकी.

The post West Singhbhum News : मजदूर नेता रामा पांडे के प्रयास से मरीज को मिला एंबुलेंस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बदल जाएगी जिले की स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, सदर अस्पताल को UCIL ने दिए पांच एंबुलेंस
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से जमशेदपुर के सदर अस्पताल को यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से पांच एंबुलेंस प्रदान किए गए. इन एंबुलेंस का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, सशक्त और त्वरित बनाना है.

विशिष्ट अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष पंकज मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से एंबुलेंस को सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी जीवनदायिनी सेवा

मंत्री रामदास सोरेन ने इस पहल को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है. ये एंबुलेंस न केवल आकस्मिक परिस्थितियों में जीवन रक्षा करेंगी बल्कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रयास लोगों में सरकारी स्वास्थ्य सेवा के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा.

चिकित्सक और जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा समेत जिले के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. साथ ही जनप्रतिनिधियों और अस्पताल प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए यूसीआईएल का आभार व्यक्त किया.

The post Jamshedpur: बदल जाएगी जिले की स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, सदर अस्पताल को UCIL ने दिए पांच एंबुलेंस appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : 108 एंबुलेंस चालक गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, बढ़ी परेशानी
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में 55 से अधिक निबंधित एंबुलेंस हैं, लेकिन सड़क पर काफी कम संख्या में एम्बुलेंस है. पश्चिमी सिंहभूम के आपातकालीन 108 एंबुलेंस के चालक हड़ताल पर हैं. चालकों के हड़ताल पर होने से मरीजों को काफ़ी परेशानी हो रही है. हड़ताली चालकों के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि सम्मान फाउनडेशन संस्था के द्वारा 04 फरवरी से झारखण्ड प्रदेश में आपातकालीन 108 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन फरवरी और मार्च का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया. जिससे सभी कर्मियो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पश्चिम सिंहभूम अंतर्गत सदर अस्पताल सहित 18 ब्लॉकों में कुल 55 से अधिक एम्बुलेंस सेवा में है. जबकि मरीज के सेवा में काफी कम मात्रा में एंबुलेंस अस्पताल एवं सड़कों पर नजर आते हैं. वही ज़िला के 14 सीएससी एवं सदर अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा के 15 वाहन है. जिसमें से अधिकतर वाहन खराब स्थिति में यहां वहां पड़े हुए हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 14 स्कूलों में 14 एम्बुलेंस, सदर अस्पताल एवं 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 एम्बुलेंस मौजूद हैं. जबकि जिले के गैर सरकारी संस्थानों में आंकड़े के आधार पर 17 एंबुलेंस सेवा में है जो की और अधिक है.

The post West Singhbhum : 108 एंबुलेंस चालक गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, बढ़ी परेशानी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: होली पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी एम्बुलेंस की तैनाती, इन छह स्थानों पर उपलब्ध रहेगी सुविधा
उदित वाणी, जमशेदपुर: होली पर्व के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शहर के छह प्रमुख स्थानों पर 108 एम्बुलेंस तैनात करने का निर्णय लिया है. यह सुविधा 14 मार्च से 15 मार्च तक सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगी.

जिला प्रशासन की पहल

होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं. साकची गोलचक्कर, मानगो चौक, IDSP कार्यालय चौक, बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस चौक, कदमा रंकिणी मंदिर और जुगसलाई फाटक के पास एम्बुलेंस की तैनाती की गई है.

नोडल अधिकारी की नियुक्ति

इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. डॉ. पांडा इस व्यवस्था के तहत एम्बुलेंस की तैनाती और संचालन की निगरानी करेंगे.

उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य होली के दौरान किसी भी चिकित्सा आपातकाल में त्वरित सहायता प्रदान करना है. यह कदम जिले के निवासियों को सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है.

The post Jamshedpur: होली पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी एम्बुलेंस की तैनाती, इन छह स्थानों पर उपलब्ध रहेगी सुविधा appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : होली पर आपात सेवाएँ अलर्ट मोड में, अस्पताल और एंबुलेंस रहेंगी तैयार
उदित वाणी, घाटशिला: होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को घाटशिला प्रखंड सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने की, जिसमें एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर

बैठक के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग होने की स्थिति में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. सभी थाना क्षेत्रों में पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इसके बावजूद यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी.

24 घंटे अस्पताल रहेंगे तैयार, ऐंबुलेंस रिजर्व

प्रशासन ने होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है. सभी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल इलाज मिल सके.

इसके अलावा, एम्बुलेंस सेवाओं को भी रिजर्व रखा गया है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके.

बिजली-पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश

होली के दौरान बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय घटना घटित होती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

बैठक में रहे कई अधिकारी मौजूद

बैठक में बीडीओ यूनिका शर्मा, अदिति गुप्ता, सीओ निशांत अंबर, थाना प्रभारी मधुसूदन दे समेत अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रशासन की इन तैयारियों से यह स्पष्ट है कि होली के दौरान जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

The post Ghatshila : होली पर आपात सेवाएँ अलर्ट मोड में, अस्पताल और एंबुलेंस रहेंगी तैयार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा, आम से लेकर खास तक, हर वर्ग को मिल रही चिकित्सा सुविधा – मुख्यमंत्री का प्रयास मरीजों के लिए वरदान
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम रंग ला रहा है. गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को त्वरित और बेहतरीन चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस सेवा एक वरदान साबित हो रही है. मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अब तक 94 मरीजों को झारखंड से समय पर एयरलिफ्ट कर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. इसमें रांची से 78 और अन्य जिलों से 11 मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया है.

आम और खास लोगों को मिली सुविधा

एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अब न केवल आम लोग, बल्कि कई गणमान्य व्यक्तियों और गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को भी समय पर इलाज मिल रहा है. विशेषकर विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर में शिफ्ट किया गया. यह सेवा सभी वर्ग के लिए उपलब्ध है.

सेवा की बुकिंग और उपलब्धता

राज्य के किसी भी व्यक्ति को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नगर विमान विभाग द्वारा संचालित मोबाइल नंबर +918210594073 पर 24 घंटे संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अतिरिक्त, झारखंड के बाहर अन्य गंतव्यों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा 55,000 रुपये प्रति उड़ान घंटे के दर पर उपलब्ध है.

एयर एंबुलेंस सेवा के लिए रूट और दरें

एयर एंबुलेंस सेवा के तहत कुछ प्रमुख रूटों और उनकी दरें इस प्रकार हैं:

• रांची से दिल्ली ₹3.3 लाख

• रांची से मुंबई ₹4.4 लाख

• रांची से चेन्नई ₹3.85 लाख

• रांची से कोलकाता ₹1.10 लाख

• रांची से हैदराबाद ₹3.02 लाख

• रांची से वाराणसी ₹1.37 लाख

• रांची से लखनऊ ₹2.20 लाख

• रांची से तिरुपति ₹3.85 लाख

फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा

इस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे एक मरीज और दो परिजनों को एक साथ एयर एंबुलेंस के माध्यम से अन्य राज्य में इलाज के लिए भेजा जा सकता है.

The post Jharkhand: झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा, आम से लेकर खास तक, हर वर्ग को मिल रही चिकित्सा सुविधा – मुख्यमंत्री का प्रयास मरीजों के लिए वरदान appeared first on Udit Vani.