Amarpreet Singh Kale Archives - Udit Vani

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अमरप्रीत सिंह काले की शिष्टाचार भेंट
उदित वाणी, नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाक़ात की. इस विशेष अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफलता हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.

पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: काले

मुलाकात के बाद अपने विचार साझा करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा का यह बढ़ता जनविश्वास राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनता का लगातार बढ़ता अटूट विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही प्रतिफल है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यवहार और स्नेह प्रेरणादायी

श्री काले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आत्मीय स्नेह, सरल व्यवहार एवं अपनापन अत्यंत प्रेरणादायी है. राष्ट्र और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं.

राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी पार्टी

अमरप्रीत सिंह काले ने पूरा विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी राष्ट्रहित, विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाएगी.

The post राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अमरप्रीत सिंह काले की शिष्टाचार भेंट appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में टेका मत्था, रक्तदान शिविर में हुए शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर : खालसा साजना दिवस और पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न गुरुद्वारों का भ्रमण कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने साकची और बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में देश एवं समाज की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की.

दशमेश पिता के अमर संदेश का स्मरण

अमरप्रीत सिंह काले ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है. यह पंथ आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने और दीन-दुखियों की सेवा के लिए प्रेरित करता है.

रक्तदान शिविर और लंगर सेवा

श्री काले बिरसानगर जोन नं. 7 स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए. उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद लंगर छका और सेवा कार्यों का हिस्सा बने. रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए उन्होंने इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा करार दिया.

मानवता और एकता का संदेश

रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए श्री काले ने कहा, “रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का सबसे महान माध्यम है. समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस महादान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए.” उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं, जो एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक हैं.

The post Jamshedpur : खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में टेका मत्था, रक्तदान शिविर में हुए शामिल appeared first on Udit Vani.