Airlines Archives - Udit Vani

इंडिगो ने उड़ानों के रद्द होने से बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर ऑफर किया
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को उन ग्राहकों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया, जिनकी यात्रा बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई थी.

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम इस तरह के गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपए का यात्रा वाउचर प्रदान करेंगे. इस यात्रा वाउचर का उपयोग अगले 12 महीनों के दौरान इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है.”

यह मुआवजा मौजूदा सरकारी दिशानिर्देशों के तहत की गई प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है, जिसके अनुसार इंडिगो उन ग्राहकों को उड़ान के ब्लॉक समय के आधार पर 5000 रुपए से 10,000 रुपए तक का मुआवजा प्रदान करेगी, जिनकी उड़ानें प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं.

इससे पहले, इंडिगो ने कहा था कि गुरुवार को वह 1,950 से ज्यादा उड़ानों का संचालन कर रही है.

पिछले हफ्ते इंडिगो को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और उड़ानें देर से चलने लगीं. इससे देश के बड़े हवाई अड्डों पर भी भीड़ काफी बढ़ गई थी और यात्री लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहे थे.

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि 8 दिसंबर से कंपनी की सभी उड़ानें सही तरीके से चलने लगी हैं और 9 दिसंबर से स्थिति पूरी तरह से स्थिर हो गई है.

प्रवक्ता ने कहा, “इंडिगो ने अपनी सेवाओं में सुधार किया है और अब हम 1,900 से ज्यादा उड़ानें चला रहे हैं, जो हमारे नेटवर्क के 138 गंतव्यों को आपस में जोड़ रही हैं.”

प्रवक्ता ने आगे कहा कि आज हम 1,950 से ज्यादा उड़ानें चलाने का अनुमान लगा रहे हैं, जिनमें करीब 3 लाख यात्री यात्रा करेंगे.”

इंडिगो के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों में कंपनी का उड़ान कार्यक्रम काफी विश्वसनीय रहा है और केवल मौसम, तकनीकी कारणों या अन्य बाहरी कारणों की वजह से ही कुछ उड़ानें रद्द की गई हैं.

8 दिसंबर को इंडिगो ने 1,750 से अधिक उड़ानें चलाईं और केवल 1 फ्लाइट कैंसिल हुई. 9 दिसंबर को 1,800 से अधिक उड़ानें चलाईं और कोई भी फ्लाइट रद्द नहीं हुई. वहीं 10 दिसंबर को भी 1,900 से अधिक उड़ानें संचालित हुईं, जबकि केवल दो फ्लाइट्स रद्द हुईं.

–आईएएनएस

दुर्गेश बहादुर/एबीएस

The post इंडिगो ने उड़ानों के रद्द होने से बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर ऑफर किया appeared first on Udit Vani.

DGCA ने जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट के बीच एयरबस एयरक्राफ्ट के लिए सेफ्टी गाइडलाइन की जारी
उदित वाणी, नई दिल्ली : विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से शनिवार को एयरबस ए318, ए319,ए320 और ए321 एयरक्राफ्ट के लिए एक जरूरी सेफ्टी गाइडलाइन जारी की गई है.

सेफ्टी गाइडलाइन में यह साफ किया गया है कि कोई भी एयरक्राफ्ट जरूरी सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा किए बिना सर्विस में नहीं रहेगा.

एक नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने ऑपरेटरों को अपने कम्प्लायंस रिकॉर्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया है.

विमानन नियामक ने कहा, “नीचे दिए गए विषयों का निरीक्षण/या मॉडिफिकेशन जरूरी है. कृपया नीचे दी गई मॉडिफिकेशन लिस्ट में जरूरी बदलाव करें.”

सेफ्टी गाइडलाइन में आगे कहा गया, “यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति ऐसे प्रोडक्ट को ऑपरेट न करे जो इस मैंडेटरी मॉडिफिकेशन के तहत आते हैं, सिवाय उनके जो मैंडेटरी मॉडिफिकेशन की जरूरतों और प्रयोज्य उड़न योग्यता निदेशों की अपेक्षाओं के अनुरूप हों.”

विमानन नियामक के अनुसार, “इस बात की पुष्टि की जाए कि इस क्षेत्र में संबंधित सभी ऑपरेटर्स को मैंडेटरी मोडिफिकेशन / निरीक्षण के बारे में सूचित किया जाए और आपके ऑफिस में रखी गई मास्टर मैंडेटरी मोडिफिकेशन लिस्ट अपडेटेड हो. आपसे अनुरोध है कि उड़ान योग्यता प्रक्रिया मैनुअल भाग- अध्याय 7 के अनुसार अनुपालन कार्रवाई की पुष्टि करें.”

इससे पहले एयरबस की ओर से कहा गया कि ए320 विमान से जुड़ी एक हालिया घटना के एनालिसिस से पता चला है कि इंटेंस सोलर रेडिएशन फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा को करप्ट कर सकती है. कंपनी की ओर से प्रिकॉशनरी एक्शन के लिए ग्लोबल एलर्ट जारी किया.

एविएशन कंपनी ने इस इंटेंस सोलर रेडिएशन के कारण एयरक्राफ्ट में फ्लाइट कंट्रोल डेटा से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम को दूर करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है.

इस बीच, इंडिगो और एयर इंडिया की ओर से भी ए320 विमानों की उड़ानों में देरी को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

इंडिगो और एयर इंडिया मिलकर इस कैटेगरी में 350 से अधिक एयरक्राफ्ट इस्तेमाल करते हैं. सॉफ्टवेयर फिक्स इंस्टॉल करने के लिए भारत में एयरक्राफ्ट को कुछ समय के लिए ग्राउंड करना होगा, इस प्रोसेस से ऑपरेशनल दिक्कतें आ सकती हैं.

सूत्रों के अनुसार, एयरबस सॉफ्टवेयर अपडेट में दो से तीन दिन लगेंगे और एयरलाइंस को उम्मीद है कि सोमवार या मंगलवार तक फ्लाइट्स नॉर्मल शेड्यूल पर वापस आ जाएंगी.

(आईएएनएस)

The post DGCA ने जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट के बीच एयरबस एयरक्राफ्ट के लिए सेफ्टी गाइडलाइन की जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Air Connectivity: चैंबर ने इंडिगो एयरलाइंस को रूट एवं सेवा सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस को क्षेत्र के यात्रियों एवं कॉरपोरेट समुदाय से प्राप्त महत्वपूर्ण फीडबैक एवं आवश्यकताओं के आधार पर एक औपचारिक पत्र सौंपा गया. चैंबर ने बताया कि उड़ानों की संख्या एवं सुविधा बढ़ने से पूरे क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को व्यापक लाभ मिलेगा. इस संदर्भ में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि रांची से हवाई संपर्क बढ़ाना केवल यात्रियों की सुविधा का विषय नहीं है, बल्कि यह झारखंड के आर्थिक विकास और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता से सीधे जुड़ा हुआ मुद्दा है. इंडिगो जैसी अग्रणी एयरलाइन से हमें पूर्ण आशा है कि वह क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देगी.

मुख्य मांगें

1. रांची–जयपुर सीधी उड़ान या दिल्ली में तकनीकी स्टॉपेज वाली उड़ान को पुनः शुरू करने का अनुरोध.

2. रांची–गोवा के लिए सीधी उड़ान एवं रिटर्न सेक्टर की शुरूआत, क्योंकि उत्तर व दक्षिण गोवा हेतु यात्रा मांग तेजी से बढ़ रही है.

3. रांची–श्रीनगर उड़ान को तकनीकी ले–ओवर के साथ पुनः शुरू करने की मांग, जिसे पहले यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया था.

4. रांची–मुंबई सेक्टर में उड़ानों की आवृत्ति बढ़ाने का अनुरोध, क्योंकि व्यावसायिक यात्रा की मांग निरंतर बढ़ रही है.

5. एसएमई किरायों में मुफ्त सीट चयन एवं भोजन सुविधा को पूर्व की भांति पुनः शामिल करने का आग्रह, जिससे छोटे एवं मध्यम व्यवसायों को विशेष लाभ मिलेगा.

The post Jamshedpur Air Connectivity: चैंबर ने इंडिगो एयरलाइंस को रूट एवं सेवा सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

SpiceJet ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कहा- सभी यात्री सुरक्षित
उदित वाणी, नई दिल्ली : कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार रात 11:38 बजे पूरी तरह से आपात स्थिति हटा ली गई. प्रवक्ता ने बताया, “9 नवंबर को, मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट के विमान एसजी 670 को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते समय तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से विमान से उतर गए.”

12 सितंबर को, गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के क्यू400 विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग की. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे.

इस बीच, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को देरी के बारे में सचेत किया, जिसके परिणामस्वरूप कई उड़ानें विलंबित हुईं.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने का आग्रह किया और कहा कि असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों की सहायता के लिए कर्मचारी उपलब्ध हैं.

एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया गया है और अब उड़ान संचालन सामान्य है.

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान स्पाइसजेट को घाटा हुआ. रिपोर्ट के अनुसार 234 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ. यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में अर्जित 158.18 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ से काफी उलट है.

स्पाइसजेट के परिचालन राजस्व में भी साल-दर-साल लगभग 36 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका कारण उसने पड़ोसी देश के साथ भू-राजनीतिक तनाव और अंतर्राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों को बताया, जिससे अवकाश यात्राओं की मांग प्रभावित हुई.

(आईएएनएस)

The post SpiceJet ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कहा- सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Udit Vani.

सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में हुई लैंड
उदित वाणी, नई दिल्ली : एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण रास्ते में ही लैंड करवाना पड़ा. एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जाने वाली एआई174 फ्लाइट को लेकर तकनीकी खराबी की आंशका होने पर रास्ते में ही मंगोलिया के उलानबटार में लैंडिंग करनी पड़ी.”

कंपनी ने आगे जानकारी देते हुए बताया, “एयरक्राफ्ट उलानबटार में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और सभी जरूरी चेकअप किए जा रहे हैं.” एयर इंडिया के स्पोकपर्सन ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों की मदद के लिए अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है और जल्द से जल्द सभी को उनकी मंज़ल तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा, “अचानक पैदा हुई इस स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है.

एयर इंडिया में, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एयर इंडिया फ्लाइट स्टेटस ट्रैकिंग सिस्टम पर दी जा रही जानकारी के अनुसार, एआई174, 2 नवंबर दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर सैन फ्रांसिस्को से रवाना होने के बाद शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर उलानबटार पर लैंड की गई. इससे पहले, अक्टूबर में एयर इंडिया की मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के शहर न्युवार्क जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था.

एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया, “22 अक्टूबर को मुंबई से न्युवार्क जाने वाले विमान एआई191 के चालक दल को एक संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को मुंबई वापिस लौटाना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से मुंबई वापस आ गया और विमान का आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है.” –आईएएनएस एसकेटी/

The post सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में हुई लैंड appeared first on Udit Vani.

दिल्ली से पटना जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा वापस
उदित वाणी, नई दिल्ली : छठ के पावन अवसर से पहले पटना जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया.

एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 737 एयरक्राफ्ट से दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एसजी 497 वापस दिल्ली लौट गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. इसके अलावा, यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था भी की गई.

हालांकि, एयरलाइन की ओर से विमान में मौजूद यात्रियों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “23 अक्टूबर को, दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 497 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौट आया.”

एयरलाइन ने आगे कहा, “विमान सामान्य रूप से उतरा और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जो अब पटना के लिए रवाना हो गया है.”

इससे पहले, 12 सितंबर को गुजरात के कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान का बाहरी पहिया उड़ान भरते समय टूट गया था. हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई उतार लिया गया था, जिसमें 75 यात्री मौजूद थे.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा, “12 सितंबर को, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित उतर गया.”

इससे पहले दिल्ली से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी041 को टेलपाइप में आग की आशंका पर वापस लाया गया. हालांकि, इंजीनियरिंग जांच में कोई असामान्यता न मिलने पर विमान को दोबारा उड़ान पर भेज दिया गय. इस उड़ान में करीब 4 घंटे की देरी हुई.

इस स्पाइसजेट विमान को जमीन पर खड़े एक दूसरे विमान से संदिग्ध टेलपाइप आग की सूचना मिली थी. हालांकि, कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं दिखा लेकिन पायलटों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए वापस लौटने का फैसला किया.

(आईएएनएस)

The post दिल्ली से पटना जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा वापस appeared first on Udit Vani.

Flight Canceled: भारत-पाक तनाव का असर, एयर इंडिया – इंडिगो की उड़ानें रद्द – जारी हुई यात्री एडवाइजरी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाली कई हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं. एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और हालात की गंभीरता को देखते हुए लिया है.

एयर इंडिया ने किन शहरों की उड़ानें कीं रद्द

एयर इंडिया ने 13 मई को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से संचालित होने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय-समय पर आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी.”

संपर्क सूत्र और जानकारी के माध्यम

यात्रियों को सलाह दी गई है कि अधिक जानकारी के लिए एयर इंडिया के संपर्क केंद्र 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इंडिगो ने भी दी सावधानी की चेतावनी

इंडिगो ने भी 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह और राजकोट के लिए निर्धारित कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि “हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. किसी भी असुविधा के लिए खेद है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ऐप या व्हाट्सएप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें.”

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य, लेकिन सतर्कता ज़रूरी

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने जानकारी दी है कि वहां फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और चेक-इन तथा सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है.

यात्रियों के लिए यात्रा से पहले आवश्यक निर्देश

अपनी-अपनी एयरलाइन से अद्यतन जानकारी लें.

सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें.

चेक-इन और हैंडबैग नियमों का पालन करें.

सिर्फ आधिकारिक स्रोतों (एयरलाइन वेबसाइट या एयरपोर्ट पोर्टल) से ही जानकारी प्राप्त करें.

सुरक्षा और एयरलाइन कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

(IANS)

The post Flight Canceled: भारत-पाक तनाव का असर, एयर इंडिया – इंडिगो की उड़ानें रद्द – जारी हुई यात्री एडवाइजरी appeared first on Udit Vani.

Airports Opened: Notam हटा, फिर से खुले देश के 32 हवाई अड्डे – AAI ने की संचालन बहाल करने की घोषणा
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते 15 मई तक अस्थायी रूप से बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों के संचालन को लेकर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार को जानकारी दी कि ये सभी एयरपोर्ट अब तत्काल प्रभाव से नागरिक उड़ानों के लिए पुनः खोल दिए गए हैं.

उड़ान समय में संभावित बदलाव को लेकर सतर्क रहने की अपील

एएआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “यात्रीगण कृपया ध्यान दें, जिन 32 हवाई अड्डों को 15 मई 2025 की सुबह 5:29 बजे तक अस्थायी रूप से बंद किया गया था, वे अब नागरिक उड़ानों के संचालन के लिए उपलब्ध हैं. यात्रियों से आग्रह है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति एयरलाइन से सीधे जांचें और वेबसाइट पर अपडेट के लिए निगरानी रखें.”

किन एयरपोर्ट्स पर था प्रतिबंध?

10 मई को नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत जिन हवाई अड्डों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था, वे इस प्रकार हैं:

आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपोरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलई.

दिल्ली एयरपोर्ट की विशेष एडवाइजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. “सभी सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उड़ानों के समय में परिवर्तन संभव है और सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है.”

(IANS)

The post Airports Opened: Notam हटा, फिर से खुले देश के 32 हवाई अड्डे – AAI ने की संचालन बहाल करने की घोषणा appeared first on Udit Vani.

Pakistani Airspace Closed: सीमा पर बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम, बंद किया हवाई क्षेत्र
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और ड्रोन गतिविधियों के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब भारत ने पाकिस्तान पर ड्रोन हमलों के दौरान अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

ड्रोन हमलों के बीच नोटम जारी

पाकिस्तान की ओर से नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर इस अस्थायी बंद की सूचना दी गई।भारत ने कहा कि यह निर्णय उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक के इलाकों में एक रात में हुई तीव्र ड्रोन गतिविधियों के बाद सामने आया है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 300 से 400 ड्रोन तैनात किए गए, जिनमें से कई सशस्त्र थे और उन्होंने नागरिक व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

संभावित लक्ष्य और भारतीय प्रतिक्रिया

जिन स्थानों पर ये ड्रोन देखे गए या हमले की कोशिश हुई, उनमें शामिल हैं:

जम्मू-कश्मीर: बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू

पंजाब: फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा

राजस्थान व गुजरात: जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट, लखी नाला

इनमें कई स्थानों पर महत्वपूर्ण हवाई अड्डे, एयरबेस और नागरिक उड़ान सुविधाएं हैं। भारत ने सभी प्रयासों को विफल कर दिया।

“ड्रोन के पीछे नागरिक विमान” — भारत का आरोप

कर्नल सोफिया कुरैशी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा: “पाकिस्तान जानबूझकर नागरिक विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है, ताकि भारत की वायु रक्षा प्रणाली जवाब देने से झिझके। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।” भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने हमलों के दौरान अपने हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड़ानों को जानबूझकर खतरे में डाला गया।

आधुनिक रक्षा प्रणाली से नाकाम किए गए हमले

ड्रोन हमलों को भारत ने बैरक-8, एस-400 ट्रायम्फ, आकाश एसएएम और स्वदेशी काउंटर-ड्रोन तकनीक से निष्क्रिय कर दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा: “ड्रोन की संख्या और मॉडल यह संकेत देते हैं कि यह हमारी रक्षा प्रणाली की तत्परता को परखने का सैन्य प्रयास था। हमने उसी स्तर पर जवाब दिया।” हमलों में फिरोजपुर के एक नागरिक क्षेत्र में ड्रोन गिरा, जिससे तीन नागरिक घायल हुए। किसी सैन्य ठिकाने को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

The post Pakistani Airspace Closed: सीमा पर बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम, बंद किया हवाई क्षेत्र appeared first on Udit Vani.

ध्यान दें! इंडिगो ने श्रीनगर, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए कैंसिल की उड़ान
उदित वाणी: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर कुछ उड़ानों पर भी पड़ा है। इंडिगो ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कई शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक रद्द कर दी गई हैं।

ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है, “आपकी सुरक्षा और संरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान स्थिति के कारण, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई 2025 तक 23:59 बजे तक रद्द हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। हम आपको आधिकारिक तौर पर अपडेट देते रहेंगे। साथ ही आपकी यात्रा योजना में हर संभव मदद करने को तैयार हैं। आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद।”

इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट पर रिफंड के लिए एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक 23:59 बजे तक रद्द हैं। हम आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए हैं। उड़ान की स्थिति को लिंक पर जाकर देखें और री-बुकिंग या रिफंड के लिए संपर्क करें।”

इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सूचित किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अगले आदेश तक देश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बढ़ते खतरे के जवाब में, कई भारतीय एयरलाइंस ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी जारी की, जिसमें यात्रियों से सिक्योरिटी चेक को देखते हुए अतिरिक्त समय देने और बढ़ी हुई सुरक्षा जांच में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

मंत्रालय ने बंद होने की अवधि या इस कदम के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया।

हवाई अड्डों को बंद करना एक व्यापक सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसमें कई प्रभावित हवाई अड्डे अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब या रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं।

नागरिक उड़ानों के बंद होने से उत्तरी और पश्चिमी भारत में कनेक्टिविटी प्रभावित होने की उम्मीद है, और यात्रियों से हवाई अड्डे पर जाने से पहले एयरलाइनों से जांच करने का आग्रह किया गया है।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश की सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है।

The post ध्यान दें! इंडिगो ने श्रीनगर, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए कैंसिल की उड़ान appeared first on Udit Vani.