भाजपा Archives - Udit Vani

JHARKHAND : हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न
उदित वाणी, हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री एवं SIR संयोजक जयनारायण कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफल बनाने व प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने तथा अधिकतम लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन सहित संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

The post JHARKHAND : हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न appeared first on Udit Vani.

राज्यसभा चुनाव: हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार
उदित वाणी, रांची : राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान साहू ने कहा कि लोकतंत्र और लोकलाज की मर्यादा का सबसे अधिक उल्लंघन कांग्रेस ही कर रही है।

आदित्य साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस स्वयं 16 विधायकों को एकत्रित कर हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है, जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद खरीद-फरोख्त कर रही है और भाजपा पर गलत आरोप मढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को नैतिकता पर भाषण देने से पहले खुद की भूमिका की समीक्षा करनी चाहिए।

साहू ने कांग्रेस पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने और राज्य को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है, जिस कारण वे उन्हें अन्य राज्यों में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। साहू ने बताया कि भाजपा ने हमेशा जोड़-तोड़ की राजनीति, खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार का विरोध किया है और राज्य को इससे उबारने का कार्य किया है।

राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साहू ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि उनके उम्मीदवार कितने दिन झारखंड में रहे हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के हक को कैसे छीना गया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन देने की बात भी कही। प्रेस वार्ता में अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

The post राज्यसभा चुनाव: हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार appeared first on Udit Vani.