नगरनिकायचुनाव Archives - Udit Vani

Municipal Election Updates: ‘ट्रिपल टेस्ट’ नहीं होने से OBC आरक्षण नहीं मिला, जानिए क्या है मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर: नगर निकाय चुुनाव में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण नहीं दिए जाने का विरोध शुरू हो गया है. खासकर आजसू पार्टी इसको लेकर ज्यादा मुुखर है और उसने राज्य सरकार पर पंचायत चुनाव के बाद नगर निकाय चुुनाव में ओबीसी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सुुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में नगर निकाय चुुनाव में पिछड़ा वर्ग को भी सामान्य वर्ग में शामिल कर सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी है जिसके बाद से विरोध और तेज हो गया है.

बिहार में लग चुकी है रोक

पिछले माह बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दी गयी थी. बिहार सरकार के द्वारा नगर निकाय चुुनाव में ओबीसी के लिए सीटों को आरक्षित किये जाने को पटना हाइकोर्ट ने गलत करार दिया और इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया. पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण विवाद को लेकर फैसला सुनाया जिसके बाद चुनाव पर रोक लग गई.

10 और 20 अक्टूबर को नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाने थे. पटना हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि बिहार निकाय चुनाव में सीटों को जिस तरह आरक्षित किया गया वो सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन है जिसमें निकाय चुनाव में राज्यों को आरक्षण पर फैसला लेने से पहले ट्रिपल टेस्ट यानी थ्री लेयर टेस्ट कराना अनिवार्य है.

उल्लेखनीय है कि इसी साल मई महीने में मध्य प्रदेश सरकार के एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसले को दोहराया था और साफ कर दिया था कि कोई भी राज्य सरकार बिना ट्रिपल टेस्ट कराये हुए ओबीसी वर्ग को स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण नहीं दे.

ट्रिपल टेस्ट क्या है?

वर्ष 2010 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन जांच अर्हताएं निर्धारित की गयी थी जिसे ट्रिपल टेस्ट या थ्री लेयर टेस्ट कहा जाता है.इस टेस्ट या जांच के लिए राज्य सरकार को एक आयोग का गठन करना है जो पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययनन करेगा.

ये ही तीन मानदंड हैं जिन पर मूल्यांकन होगा तो इसलिए इसे ट्रिपल टेस्ट या थ्री लेयर टेस्ट कहा जाता है. आयोग अपने अध्ययन के बाद राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और अनुशंसा करेगा जिसके आधार पर तय होगा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को किस अनुुपात में आरक्षण दिया जा सकता है.

ट्रिपल टेस्ट नहीं होने पर सीट रहेंगी सामान्य

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग के पक्ष में कुल आरक्षित सीटों का प्रतिशत 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए. जब तक तीन स्तरीय जांच पूरी नहीं होगी, इन सीटों को सामान्य कैटेगरी में मानकर ही चुनाव कराये जाने हैं. चूंकि झारखंड सरकार ने अब तक आयोग का गठन नहीं किया है, लिहाजा नगर निकाय चुुनाव में पिछड़ों को सामान्य कैटगरी में मानकर चुुनाव कराए जा रहे हैं.

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

गिरिडीह के सांसद और आजसू पार्टी के वरीय  उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड सरकार के खिलाफ अवमाननावाद याचिका दायर की है. उन्होंने झारखंड में बगैर ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनाव कराने के विरुद्ध याचिका दायर की है.

याचिका में उन्होंने मुख्य सचिव को पार्टी बनाया है.्रसांसद की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव के पहले सर्वोच्च न्यायालय में जो शपथ पत्र दायर किया था, उसका अनुपालन नहीं हुआ. सरकार ने बगैर ओबीसी के आरक्षण का निकाय चुनाव कराने का निर्णय लिया है.यह याचिका पिछले माह दाखिल की गयी थी, लेकिन इसका आगे क्या हुुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

The post Municipal Election Updates: ‘ट्रिपल टेस्ट’ नहीं होने से OBC आरक्षण नहीं मिला, जानिए क्या है मामला appeared first on Udit Vani.

Municipal Election Updates: चूडिय़ों से लेकर रोड रोलर तक मिलेंगे सिंबल, नगर निकाय चुनाव के लिए तीन श्रेणियों में चुनाव चिह्न निर्धारित
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड में होने जा रहे नगर निकाय चुुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न (सिंबल) तय कर दिए गए हैं.राज्य निर्वाचन आयोग ने मुक्त चुनाव चिह्न तय किए हैं.

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुुनाव गैरदलीय आधार पर लड़े जाएंगे इसलिए हर उम्मीदवार को सिंबल रिटर्निंग अफसर की ओर से आवंटित किए जाएंगे.आयोग ने तीन श्रेणियों में 50-50 सिंबल तय किए हैं. नगर निगमों के मेयर तथा नगर परिषदों के चेयरमैन के लिए 50 तथा वार्ड पार्षद या सदस्यों के लिए 50 सिंबल तय किए गए हैं. वहीं, तीसरी श्रेणी में 50 सिंबल सुुरक्षित भी रखे गए हैं.

किसी चुनाव क्षेत्र में 50 से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में सुरक्षित सिंबल से आवंटन होगा. जिले में केवल मानगो नगर निगम तथा जुुगसलाई में नगर परिषद का चुनाव होगा. मानगो में 36 और जुगसलाई में 22 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है.

हिंदी वर्णमाला के आधार पर बनेगी उम्मीदवारों की सूची
आयोग की ओर से बताया गया है कि उम्मीदवारों की सूची देवनागरी लिपि (हिंदी वर्णमाला) में तैयार होगी और इस सूची में उम्मीदवारों के नामों को दिए गए क्रम के मुताबिक क्रमानुसार (एक के बाद एक) सिंबल आवंटित किए जाएंगे.

मतलब उम्मीदवारों की सूची में पहले स्थान पर आनेवाले उम्मीदवार के लिए उनके लिए तय 50 सिंबल में से पहला सिंबल उन्हें आवंटित होगा. इसके बाद दूसरे उम्मीदवार को दूूसरा और यह क्रम चलता जाएगा. 50 से ज्यादा उम्मीदवार खड़े हुुए तो उन्हें सुुरक्षित श्रेणी से सिंबल मिलेंगे.

मेयर तथा चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के लिए सिंबल (क्रमानुसार)
एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूडिय़ां, बैटरी टार्च, बेंच, बिस्कुट, बक्सा, ईंटें, बाल्टी, कैमरा, कार्पेट, सीसीटीवी कैमरा, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, कम्प्यूटर माउस, घन, हीरा, डोली, ड्रिल मशीन, बिजली का खंभा, बाँसुरी, फव्वारा, कीप, गैस का चूल्हा, काँच का गिलास, हरी मिर्च, टोप, हेलमेट, आइसक्रीम, कटहल, भिंडी, कुन्डी, लूडो, माचिस की डिब्बी, नेल कटर, कड़ाही, नाशपाती, कलम की निब सात किरणों के साथ, पेंसिल शार्पनर, पेट्रोल पंप, अनानास, प्लेट स्टैण्ड, पंचिंग मशीन, अंगूठी, रूम कूलर, सेफ्टी पिन, कैंची, जूता तथा कूदने की रस्सी.

वार्ड पार्षद या सदस्य के उम्मीदवारों के लिए सिंबल
आलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पम्प, ब्लैक बोर्ड, डबल रोटी, ब्रीफकेस, केक, कैन, कैरम बोर्ड, जंजीर, चप्पलें, चिमटी, कलर ट्रे और ब्रश, चारपाई, कप और प्लेट, डीजल पंप, द्वार घंटी, डंबल्स, लिफाफा, फुटबाल, फ्रॅाक, गन्ना किसान, उपहार, ग्रामोफोन, हाथ घड़ी, हेडफोन, हॉकी और बाल, पानी गर्म करने की रॉड, केतली, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, लंच बॉक्स, माइक, गले की टाई, पैंट, मटर, पेन स्टैंड, पेंडुलम, फोन चार्जर, करनी, हांडी, रेजर, रोड रोलर, रूम हीटर, आरी, सिलाई की मशीन, शटर तथा स्लेट.

सुरक्षित सिंबल
सेब, गुब्बारा, बल्लेबाज, बेल्ट, दूरबीन, आदमी व पाल युक्त नौका, ब्रेड टोस्टर, ब्रुश, कैलकुलेटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, चक्की, शतरंज बोर्ड, कोट, कंप्यूटर, क्रेन, कटिंग प्लायर, डिश एंटीना, दरवाजे का हैंडल, कान की बालियां, एक्सटेंशन बोर्ड, फुटबाल खिलाड़ी, फ्राइंग पैन, गैस सिलेंडर, अदरक, अंगूर, हारमोनियम, हेलीकॉप्टर, रेत घड़ी, प्रेस, किचन सिंक, लैपटॉप, लाइटर, तुरहा बजाता आदमी, मिक्सी, नूडल्स कटोरा, मूँगफली, पेन ड्राइव, पेंसिल डिब्बा, मूसल और खरल, तकिया, खाने से भरी थाली, प्रेशर कुकर, रेफ्रिजरेटर, रोबोट, रबर की मुहर, स्कूल का बस्ता, पानी का जहाज, सितार तथा साबुनदानी.

The post Municipal Election Updates: चूडिय़ों से लेकर रोड रोलर तक मिलेंगे सिंबल, नगर निकाय चुनाव के लिए तीन श्रेणियों में चुनाव चिह्न निर्धारित appeared first on Udit Vani.