झारखंड सोलर सिटी Archives - Udit Vani

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड के दूसरे सोलर सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रहा है. जिले के चाकुलिया प्रखंड में सोलर सिटी स्थापित होगा. इसे ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. चाकुलिया के पूर्णापानी में 7 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी. इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) की ओर से कराया जाएगा. 20 एकड़ भूमि पर यह प्लांट बनेगा. इस सोलर प्लांट पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना के शुरू होने के बाद चाकुलिया और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. सोलर प्लांट से चाकुलिया के अलावा बहरागोड़ा प्रखंड के कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति होगी.

पर्यावरण के लिए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण

सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली को स्थानीय पावर हाउस तक पहुंचाया जाएगा. वहां से इसे क्षेत्र के घरों, संस्थानों और अन्य उपभोक्ताओं तक वितरित किया जाएगा. इससे लोगों को स्थिर और पर्यावरण अनुकूल बिजली उपलब्ध हो सकेगी. साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी.

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास का नया आधार बनेगी. बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने से छोटे उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा. पर्यावरण के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. यही वजह है कि चाकुलिया को भविष्य के हरित और टिकाऊ शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है. लोगों का मानना है कि इस रियोजना के धरातल पर उतरने के बाद चाकुलिया झारखंड के उभरते सोलर हब के रूप में भी जाना जाएगा.

कल होगा शिलान्यास

इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास और भूमि पूजन 23 में को किया जाएगा. बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती इसका शिलान्यास करेंगे. विधायक ने बताया कि 7 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट बनेगा. चाकुलिया के अलावा आसपास के लोगों को भी यहां से बिजली मिलेगी. सोलर प्लांट बनाने वाली कंपनी द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है. जानकारी को ही गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. सोलर प्लांट बन जाने से लोगों की यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. 24 घंटे लोगों को बिजली मिलेगी.

The post पूर्वी सिंहभूम जिले में शुरू होगी सोलर क्रांति, 10 करोड़ की लागत से 7 मेगावाट का पावर प्लांट बनेगा appeared first on Udit Vani.