जाम Archives - Udit Vani

आरडी टाटा गोलचक्कर जाम प्रकरण में 150 अज्ञात पर केस, सीसीटीवी और वीडियो से होगी पहचान
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान के आधार पर 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अवैध रूप से भीड़ जुटाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और यातायात अवरुद्ध कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों का घेराव करते हुए नारेबाजी की, जिससे न केवल आवागमन प्रभावित हुआ बल्कि पुलिस की ड्यूटी और प्रशासनिक कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो भी जांच के दायरे में लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो और फुटेज के आधार पर जाम और हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों को शांत कराया गया और जाम हटाकर यातायात को सामान्य किया गया। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

The post आरडी टाटा गोलचक्कर जाम प्रकरण में 150 अज्ञात पर केस, सीसीटीवी और वीडियो से होगी पहचान appeared first on Udit Vani.