जमशेदपुर न्यूज़ Archives - Udit Vani

बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक: अमेरिका निर्मित बम होने की आशंका, सेना को दी गई सूचना
उदित वाणी बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र अंतर्गत बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. बुधवार रात स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय का एक और संदिग्ध विस्फोटक मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं. लगातार मिल रहे विस्फोटकों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

अमेरिका निर्मित बम मिलने की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी के किनारे रेतीले हिस्से में यह संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जो देखने में बिल्कुल पुराने बम जैसी है. जानकारों का मानना है कि यह अमेरिका निर्मित (US Made) बम हो सकता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस क्षेत्र में दबे रह गए थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है.

पहले भी मिल चुके हैं दो बम

गौरतलब है कि इसी इलाके में कुछ ही दिन पहले एक जिंदा बम बरामद हुआ था. उस समय इंडियन आर्मी की बम निरोधक टीम (Bomb Disposal Squad) ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, जिसमें एक और बम मिला था (हालांकि वह खाली था). सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सेना के विशेषज्ञों ने 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे में नियंत्रित विस्फोट (Controlled Blast) के जरिए उन्हें निष्क्रिय किया था. अब एक ही सप्ताह के भीतर तीसरे बम की सूचना ने क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है.

सर्च ऑपरेशन की उठ रही मांग

विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि स्वर्णरेखा नदी की तलहटी और आसपास के खेतों में इस तरह के और भी विस्फोटक दबे हो सकते हैं. बार-बार मिल रहे इन बमों के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन (Comprehensive Search Operation) चलाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जब तक पूरे क्षेत्र की वैज्ञानिक तरीके से जांच नहीं होती, तब तक खेती या अन्य कार्यों के लिए नदी किनारे जाना जानलेवा साबित हो सकता है.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. प्रशासन ने ग्रामीणों को स्वर्णरेखा नदी के उस विशेष क्षेत्र की ओर जाने से सख्त मना किया है. आर्मी की टीम को फिर से सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल स्थिति पर पुलिस और स्थानीय अधिकारी पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके.

The post बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक: अमेरिका निर्मित बम होने की आशंका, सेना को दी गई सूचना appeared first on Udit Vani.

चलती कार में लगी भीषण आग, कमारगोड़ा में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते गाड़ी जलकर पूरी तरह राख बनी
उदित वाणी, कपाली : कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं भयंकर आग में तब्दील हो गया और पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।

आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई।

गनीमत रही कि इस भयावह घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

The post चलती कार में लगी भीषण आग, कमारगोड़ा में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते गाड़ी जलकर पूरी तरह राख बनी appeared first on Udit Vani.

भुला गांव में पड़ोसी ने युवती से किया दु’ष्कर्म, आरोपी रामधन चित्रकार फरार, पुलिस जांच में जुटी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव में एक युवती के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रामधन चित्रकार नामक युवक ने उसे अपने घर बुलाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

घटना के तुरंत बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। बेटी की हालत सुनते ही परिजन सन्न रह गए और उन्होंने तत्काल बोड़ाम थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी रामधन चित्रकार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। वहीं पीड़िता और उसके परिजन सदमे में हैं और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि गांव जैसे शांत क्षेत्र में ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।

The post भुला गांव में पड़ोसी ने युवती से किया दु’ष्कर्म, आरोपी रामधन चित्रकार फरार, पुलिस जांच में जुटी… appeared first on Udit Vani.

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ), गोदाम प्रबंधक, राइस मिलर्स और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ई-केवाईसी सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य निर्देश और निर्णय:

उप विकास आयुक्त ने सभी कार्डधारकों को समय पर और उचित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की प्राथमिकता तय करते हुए निर्देश दिया कि वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

जिन डीलरों द्वारा कम प्रतिशत में राशन वितरण किया गया है, उन 10 डीलरों के स्टॉक का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पीडीएस डीलरों द्वारा वितरण में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों की स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

धान अधिप्राप्ति में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही गई।

आयुष्मान भारत योजना से शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को जोड़ने और कार्ड निर्माण की दिशा में जिला एवं प्रखंड स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

गोदाम व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश:

उप विकास आयुक्त ने सभी JSFC गोदामों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोदामों से अधिग्रहीत धान का समय पर उठाव हो, लेम्पस केंद्रों से भी धान उठाव में किसी प्रकार की देरी न हो। किसानों को समय पर भुगतान हो।

साथ ही गोदाम परिसर में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा, अग्नि सुरक्षा उपकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विभागीय कार्यों की गति बढ़ाने, योजनाओं के सुचारु संचालन एवं लाभुकों तक समुचित सेवाएं पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

The post उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न appeared first on Udit Vani.

बदहाल स्थिति में बामनी नदी किनारे स्थित एकमात्र मुक्तिधाम, सड़क टूटने का खतरा मंडराया
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के बामनी नदी किनारे स्थित एकमात्र मुक्तिधाम की हालत इन दिनों अत्यंत दयनीय हो चुकी है। बीते एक माह से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण डेम रोड से मुक्तिधाम तक जाने वाली पीसीसी सड़क अब ढहने के कगार पर पहुंच चुकी है।

दरअसल, हाल ही में बामनी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से तेज बहाव ने सड़क के नीचे की मिट्टी बहा दी, जिससे वह क्षेत्र पूरी तरह खोखला हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में सड़क के ध्वस्त होने का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि चांडिल जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में मात्र एक ही मुक्तिधाम है, जिसका रख-रखाव श्री श्याम सेवा समिति द्वारा किया जाता है। बीते वर्ष जब मुक्तिधाम का शेड जर्जर हो गया था, तब समिति द्वारा उसकी मरम्मत और रंग-रोगन कराया गया था। बावजूद इसके, आज भी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की इस “हृदयस्थली” में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी दिखाई देती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के प्रति न तो सरकारी अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि कोई रुचि दिखाते हैं। हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के कारण पूरा मुक्तिधाम जलमग्न हो गया था। पानी के दबाव में समिति द्वारा बिछवाए गए पेवर ब्लॉक भी उखड़कर बह गए हैं। वहीं शव दाह के लिए बनाए गए शेड की नींव की मिट्टी भी पानी के बहाव से बह चुकी है, जिससे वह संरचना अब गिरने के कगार पर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे इस ओर त्वरित ध्यान दें, ताकि मुक्तिधाम को और अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित रूप में विकसित किया जा सके।

The post बदहाल स्थिति में बामनी नदी किनारे स्थित एकमात्र मुक्तिधाम, सड़क टूटने का खतरा मंडराया appeared first on Udit Vani.

सावन के रंग में रंगा ‘सिंधारा उत्सव’, मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का भव्य आयोजन
जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा सावन के पावन अवसर पर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में पारंपरिक उल्लास के साथ सिंधारा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन शाखा सचिव श्रीमती मीना अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-सचिव श्रीमती कंचन खिरवाल ने प्रस्तुत किया।

नृत्य, गायन, लघु नाटिका एवं विविध गेम्स व क्विज ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया।

प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कंचन खिरवाल, प्रीति अग्रवाल और ललिता सराय वाला को नृत्य में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। लघु नाटिका के माध्यम से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू खंडेलवाल और आगामी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पाड़िया ने समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया।

डॉ. रेणुका चौधरी ने सावन पर पारंपरिक लोकगीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। गेम और क्विज में रेणुका चौधरी, मनीष मित्तल और सुनीता कसेरा विजेता रहीं।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जया डोकानिया, श्रीमती लता अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू खंडेलवाल, आगामी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पड़िया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख श्रीमती बीना खिरवाल, प्रांतीय अंचल प्रमुख श्रीमती बीना अग्रवाल, नेत्रदान प्रमुख श्रीमती सीमा जवानपुरिया और कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी समेत मंच की अनेक वरिष्ठ सदस्याएं उपस्थित रहीं।

भविष्य के लिए मिला सामाजिक संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्याओं ने सावन के इस उत्सव के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

Also read:JAMSHEDPUR : हरहरगुट्टू में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: आशीष भगत को मारी गई गोली, पांच आरोपी युवक फरार जमशेदपुर, बागबेड़ा से विशेष संवाददाता

The post सावन के रंग में रंगा ‘सिंधारा उत्सव’, मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का भव्य आयोजन appeared first on Udit Vani.