आरोप Archives - Udit Vani

राज्यसभा चुनाव: हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार
उदित वाणी, रांची : राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान साहू ने कहा कि लोकतंत्र और लोकलाज की मर्यादा का सबसे अधिक उल्लंघन कांग्रेस ही कर रही है।

आदित्य साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस स्वयं 16 विधायकों को एकत्रित कर हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है, जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद खरीद-फरोख्त कर रही है और भाजपा पर गलत आरोप मढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को नैतिकता पर भाषण देने से पहले खुद की भूमिका की समीक्षा करनी चाहिए।

साहू ने कांग्रेस पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने और राज्य को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है, जिस कारण वे उन्हें अन्य राज्यों में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। साहू ने बताया कि भाजपा ने हमेशा जोड़-तोड़ की राजनीति, खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार का विरोध किया है और राज्य को इससे उबारने का कार्य किया है।

राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साहू ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि उनके उम्मीदवार कितने दिन झारखंड में रहे हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के हक को कैसे छीना गया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन देने की बात भी कही। प्रेस वार्ता में अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

The post राज्यसभा चुनाव: हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार appeared first on Udit Vani.