
उदित वाणी, जमशेदपुर : अर्बन सर्विसेज ने टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए लीग के ए डिविजन ग्रुप बी मुकाबले में सिद्धू कान्हू मेमोरियल क्लब को 4-0 से हरा दिया. गाजी मुर्मू ने 26 वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके बाद दासो मुर्मू ने लगातार दो गोल दागे. पहला गोल 35 वें मिनट में और फिर पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में. समीर सोरेन ने 59वें और 63वें मिनट में गोल करके टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की.
स्माइल क्लब ने सिद्धू कान्हू को हराया
ग्रुप ए के आर्मरी ग्राउंड में स्माइल क्लब ने सिद्धू कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन पर 1-0 से मामूली जीत हासिल की. संतोष मुर्मू का 42वें मिनट में किया गया गोल इस करीबी मुकाबले में निर्णायक साबित हुआ.
Advertisement
<

