
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) स्पोर्ट क्लाइंबिंग अकादमी के एथलीटों ने महाराष्ट्र के वाई और लोनावला में आयोजित एससीएफआई ओपन नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भाग लिया. प्रतियोगिता स्पोर्ट क्लाइंबिंग के दो विषयों, लीड और बोल्डर में विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई थी. बारिश और आंधी के कारण स्पीड क्लाइंबिंग इवेंट रद्द कर दिया गया. टीएसएएफ एथलीटों ने 36 में से कुल 21 पदक जीते, जिनमें आठ स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य शामिल हैं.
Advertisement
<

