
उदित वाणी, आदित्यपुर : एनआईटी एलुमनी एसोसिएशन का एनआईटी, जमशेदपुर में चल रहा रामालिंगम वॉलीबॉल मेमोरियल कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच विगत तीन मार्च को संपन्न हुआ. ब्यायज के फाइनल मैच में जहां हर्षित के हीरे ने जीत हासिल की. वहीं, गर्ल्स के फाइनल में नीरव का निजास ने बाजी मारी.
समारोह में माली मस्तान बाबू स्कॉलरशिवीप चार आउट स्टैंडिंग छात्रों (करिश्मा कुमारी, गोविन्द वर्मा, विवेक कुमार मंडल और हिमांशु) को माली मस्तान बाबू स्कॉलर शिप अवॉर्ड प्रदान करने की घोषणा की गई. चयनित छात्रों को 25 हजार रुपए की स्कॉलर शिप की राशि मिलेगी. उल्लेखनीय है कि एम रामालिंगम एनआईटी के वर्ष_1991 बैच के छात्र थे और उन्होंने एनआईटी, जमशेदपुर के बॉलीबॉल का पूरे एनआईटी में और देश के विभिन्न क्षेत्रों में एनआईटी की वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व किया था.
रामलिंगम की याद में आहूत इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमों ने भाग लिया था. इस अवसर पर प्रो के बी जादव, प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रो शैलेन्द्र सिंह, प्रो आर पी सिंह, प्रो यू के सिंहा, कर्नल आर पी सिंह, अनिल शुक्ला, संदीप मिश्रा, राजीव शुक्ला, संजय कुमार सिंह, हर्षित राज आदि उपस्थित थे.

