
उदित वाणी, गुवा : तमिलनाडु के चेन्नई में 5 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित “आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025” में गुवा के कृष्णा करुआ ने भारत और गुवा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान बनाई है.
कृष्णा करुआ ने झारखंड टीम में रहते हुए 3 पदक और राष्ट्रीय टीम की ओर से 2 पदक जीते. वे बीआर इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उन्होंने 5 नवंबर को बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया.

इस प्रतियोगिता में 21 देशों जैसे चीन, जापान, फिलिपिंस, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल थे. झारखंड टीम ने कुल 7 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया. कृष्णा करुआ ने शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, और जावलीन थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीआर इंडिया टीम का गौरव बढ़ाया.

गुवा के अयस्क खदान और झारखंड के निवासियों के लिए यह सफलता खुशी का विषय है. कृष्णा करुआ को हजारों स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. यह उपलब्धि गुवा की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

