
उदित वाणी, गुवा : गुवाहाटी में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में झारखंड की एमबीआर टीम ने ओडिशा की आयरन किंग कलता को 1-0 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक बीके सुमन, सम्मानित अतिथि महाप्रबंधक मनिश राय एवं संचालक बीर सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों का परिचय कराकर खेल का शुभारंभ किया.
संचालक बीर सिंह मुंडा ने संबोधन में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी नेता, राजनीतिज्ञ एवं 1928 एम्सटर्डम ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने आदिवासी अधिकारों एवं झारखंड आंदोलन के लिए संघर्ष किया. विजेता एमबीआर टीम को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार बीके सुमन ने प्रदान किया, जबकि उपविजेता आयरन किंग कलता को मनिश राय ने सम्मानित किया.
प्रमुख पुरस्कार विजेता
– तृतीय स्थान: बडारक्सी टीम को जर्सी सेट (कल्याण मांझी द्वारा).
– सांत्वना पुरस्कार: झंडाबेड़ा लघोरा टीम को जर्सी सेट (मृत्युंजय कुमार द्वारा).
– सबसे अधिक 6 गोल: कलता टीम के नंबर 11 खिलाड़ी (बीके सुमन द्वारा).
– सुंदर प्रदर्शन: एमबीआर के विमल होरो.
– बेस्ट गोलकीपर: बडारक्सी के सलीम.
– बेस्ट मिडफील्डर: बिरसा क्लब के जेबियर मुंडू.
सभी आठ टीमों को रहने-खाने एवं भोजन की व्यवस्था प्रदान की गई. आयोजन में बीर सिंह मुंडा, जगदीप महाराणा, इलियास भेंगरा, सरगिया अंगरिया, पीसी मांझी एवं अरविंद लाल का योगदान सराहनीय रहा; सेल पदाधिकारी कल्याण मांझी, डॉ मनोज कुमार, संदीप भारद्वाज एवं मृत्युंजय कुमार (सीएसआर) उपस्थित थे.

