
उदित वाणी, जमशेदपुर : पुरुषों और लड़कों के लिए “इंटर-टीम और इंटर स्कूल वालीबॉल टूर्नामेंट” 18 नवंबर को वालीबॉल कोर्ट (टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में किया गया था. वॉलीबॉल टूर्नामेंट के इंटर टीम वर्ग में फाइनल मैच सफारी रॉयल्स और टाटा कमिंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन अंततः टाटा कमिंस ने 3-1 सेट्स के साथ फाइनल जीत लिया.
टाटा कमिंस के अभिषेक कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वॉलीबाल टूर्नामेंट के इंटर स्कूल वर्ग (लड़को ) में फाइनल मैच विवेक विद्यालय और विग इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया. विग इंग्लिश स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरे कोर्ट में अपना दबदबा बनाए रखा और सीधे सेट 3-0 अंकों के साथ फाइनल जीत लिया. विग इंग्लिश स्कूल के अंश कुमार को स्कूल श्रेणी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के हेड अमित कुमार सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, यूनियन महामंत्री आर के सिंह और रजत कुमार सिंह, हेड, टाउन एडमिनिस्ट्रेशन मौजूद थे.

