
उदित वाणी,आदित्यपुर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने 6 वर्षीय मयंक दास के उपचार हेतु 71 हजार रुपये खर्च किए जायेंगे. मयंक का उपचार टीएमएच, मुंबई में होगा. इस क्रम में आज मंडली की टीम धीराजगंज (सतबोहनी) के शान नगर (शिव म्िदर के पास) स्थित मयंक के घर पहुँची तथा वहाँ परिजनों के समक्ष इस मामले को रखा. 6 वर्ष की छोटी उम्र मे हीं मयंक कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रसित हो गया है. एक वर्ष पूर्व मयंक की किडनी के बगल में बने हुए एक छोटा ट्यूमर को निकलवाया गया था. परन्तु उसका फैलाव अंडकोष की ओर हो गया, और उसके बाद एक अंडकोष को भी शरीर से अलग करना पड़ा.
जानकारी होने पर मंडली के द्वारा अपने खर्च पर मयंक को उपचार हेतु टीएमएच, मंुबई भेजवाया गया, जहाँ उपचार के बाद थोड़ी उम्मीद जागी. सदस्य सुबोध अग्रवाल के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुँचा. इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के साक्षी बने मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, मंटू सिंह मोदक, गौराँगो धर, सुनील महतो, माणिक गोराई, सुरेंद्र दास आदि उपस्थित थे.

