the_ad id="18180"]
मेष- अधूरी योजना साकार होने की ओर, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, वाक्पटुता से कार्यों में अनुकूलता, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, मन प्रसन्न. |
वृषभ- प्रतियोगिता में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने की ओर, स्वाध्याय में रुझान, रचनात्मक क्रिया-कलापो की ओर अभिरुचि, मानसिक शान्ति. |
मिथुन- व्यवसाय में विस्तार या परिवर्तन हेतु नवयोजना की शुरुआत संभव, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक, मनोविनोद के अवसर सुलभ, लाभ भी. |
कर्क- आरोग्यसुख में कमी, कार्यों के प्रति असंतोष, किसी खास व्यक्ति से धोखा खाने की आशंका, आपसी संबंधों में ताल-मेल का अभाव, विरोधियों का वर्चस्व, हानि सम्भव. |
सिंह- कार्यों में उन्नति का सुयोग, सुपरिचितों के सहयोग से समस्या का समाधान, शारीरिक अनुकूलता, राजनीतिक गतिविधियों में रुझान, आत्मिक शांति की अनुभूति, मानसिक शान्ति. |
कन्या- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रगति हेतु नवप्रयास सार्थक, वाद-विवाद में कमी, किसी योजना का सुपरिणाम, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, धार्मिक स्थलों की यात्रा से मन प्रसन्न. |
तुला- स्वास्थ्य बेहतर, आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता, पुराने विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, उन्नति की दिशा में प्रयास सार्थक, मनोरंजन में रुचि, विरोधी परास्त. |
वृश्चिक- समय विपरीत, जल्दबाजी में किया गया कार्य व लिया गया निर्णय अहितकर, आत्मीयजनों में कटुता, स्वास्थ्य में व्यवधान, निजी इच्छा की पूर्ति में बाधा, हानि सम्भव. |
धनु- व्यक्तित्व का विकास, समस्याएँ पक्ष में सुलझने की ओर, पराक्रम से कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, सामाजिक गतिविधियों में रुझान, यात्रा का सुयोग. |
मकर- कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग प्राप्त. |
कुम्भ- विनियोजित धन का प्रतिफल, समस्या विशेष के समाधान के सन्दर्भ में स्वयं का निर्णय लाभप्रद, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, मनोविनोद के अवसर सुलभ, खुशी भी. |
मीन- पुरुषार्थ में अरुचि, आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति में बाधा, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, वैवाहिक सुख में अड़चनें, कर्ज की अदायगी की चिंता, मानसिक तनाव. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<