the_ad id="18180"]
मेष- आज दिन 2/08 बजे तक व्यवसाय में असफलता, आरोग्य सुख में कमी, दुर्जनों से कष्ट, शेष समय में लाभ का सुयोग, बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता. |
वृषभ- आज दिन 2/08 बजे तक स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक उलझनों में कमी, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में योजना अधूरी, समस्याओं से मन दुविधामय. |
मिथुन- अभीष्ट कार्यों में सफलता का सुयोग, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, विवादा-स्पद मसला हल, शत्रु पराभूत, आपसी सम्बन्ध मधुर, सामाजिक कृत्यों में रुझान. |
कर्क- पराक्रम से कार्य व्यवसाय में अनुकूलता, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, आहार विहार में नवीनता, किसी के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि. |
सिंह- आज दिन 2/08 बजे तक समय विपरीत, वाद-विवाद से तनाव, कार्यों में निराशा, यात्रा में कष्ट, शेष समय में आर्थिक प्रगति, घरेलू वातावरण सुखद, प्रसन्नता भी. |
कन्या- आज दिन 2/08 बजे तक ग्रहस्थिति शुभ, आरोग्य सुख, निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति, लाभ का सुयोग, शेष समय में संकल्प-विकल्प की स्थिति, संतान पक्ष से चिन्तित. |
तुला- ग्रहयोग अनुकूल, सामयिक कार्यों में सुगमता, जनसम्पर्क का सुअवसर, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, आपसी सलाह से कामयाबी, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ. |
वृश्चिक- पुरुषार्थ से कार्य प्रगति पर, नव समाचार से खुशी, मित्रों से गलतफहमियां दूर, सामाजिक क्रियाकलापों में वृद्धि, सत्संग से आत्मिक शांति की अनुभूति, यात्रा भी. |
धनु- आज दिन 2/08 बजे तक दिनमान विपरीत, कार्य में निराशा, व्यय की अधिकता, अना-वश्यक भ्रमण, शेष समय में जटिल समस्याओं का समाधान, बकाए धन की प्राप्ति. |
मकर- आज दिन 2/08 बजे तक अकल्पित लाभ, विचारित कार्यों में प्रगति, नवसम्पर्क उपयोगी, मन प्रसन्न, शेष समय में असफलता, योजना अधूरी, लाभ में कमी. |
कुम्भ- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य लाभदायक, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, यात्रा सार्थक. |
मीन- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, सुसंदेश की प्राप्ति से परिवार में हर्ष एवं उल्लासमय वातावरण, मन प्रसन्न. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<