the_ad id="18180"]
मेष- दिन अशुभ, सामयिक कार्यों में निराशा, विवादास्पद मसला उलझने की ओर, पठन-पाठन में अरुचि, वैचारिक स्थिरता का अभाव, मान-सम्मान में कमी. |
वृषभ- निराशा का समापन, लाभ का मार्ग प्रशस्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, बौद्धिक क्षमता का विकास, सामाजिक कृत्यों की ओर रुझान, मानसिक शांति. |
मिथुन- कठिनाइयों में कुछ कमी, स्वजनों परिजनों के माध्यम से बकाए धन की वसूली, जनकल्याण की भावना जागृत, राजनीतिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि, यात्रा सुखद. |
कर्क- विचारित कार्यों में प्रगति, धनसम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, विशिष्टजनों से सम्पर्क, विवाद समापन पक्ष में, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, यात्रा सार्थक. |
सिंह- नवीन योजना का प्रयास असफल, मित्रों से मतभेद, भौतिक सुख में कमी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, वाद-विवाद में अड़चने, कर्ज से परेशानी. |
कन्या- सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, कार्य व्यवसाय में प्रगति, स्वजनों से अपेक्षित सहयोग, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, आवागम में अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति से हर्ष. |
तुला- व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, जनसम्पर्क का सुयोग, धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था, मानसिक शांति, परोपकार की भावना जागृत. |
वृश्चिक- दिनशुभ, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, परिवार में शुभ कृत्य सम्पन्न, जीवन में सुख शांति का वातावरण, सद्विचारों का उदय. |
धनु- कार्य व्यवसाय में निराशा, पुरुषार्थ में अरुचि, लापरवाही से हानि, परिश्रम के बावजूद प्रगति में संदेह, वाद-विवाद से अड़चने, मानसिक उलझने, सतर्कता अपेक्षित. |
मकर- वाकपटुता से कार्य सिद्धि, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल, विविध पक्षों में अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति से हर्ष, अकल्पित लाभ का सुयोग. |
कुम्भ- मित्रों-परिजनों से सहयोग, शुभ-भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, दूसरों के आश्वासनों से राहत, जटिल समस्याओं का समाधान, मांगलिक आयोजन सम्पन्न. |
मीन- इच्छित योजना का शुभारंभ, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, विशिष्ठ जनों से सम्पर्क, परोपकार की भावना जागृत, दाम्पत्य सुख. |
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<