
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें नवंबर माह में प्रभावित रहेंगी. शालिमार स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के चलते 08 से 24 नवंबर तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द या आंशिक रूप से रद्द रहेगा. रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों का परिचालन सांतरागाछी स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेशन या शॉर्ट ओरिजिनेशन कर किया जाएगा.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी-
13 से 21 नवंबर तक 18030 शालिमार–मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) एक्सप्रेस,
08 और 15 नवंबर को 22830 शालिमार–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
11 और 18 नवंबर को 22829 भुज–शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस,
10 और 17 नवंबर को 15022 गोरखपुर–शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस,
11 और 18 नवंबर को 15021 शालिमार–गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,
11 से 19 नवंबर तक 18029 मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस,
12, 13 और 19 नवंबर को 12151 मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालिमार समरसता एक्सप्रेस,
14, 15 और 21 नवंबर को 12152 शालिमार–मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस,
15 नवंबर को 20971 उदयपुर सिटी–शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा
16 नवंबर को 20972 शालिमार–उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
इन ट्रेनों का परिचालन आंशिक रहेगा-
08, 15 और 22 नवंबर को 18049 शालिमार–बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस केवल सांतरागाछी से बदामपहाड़ तक चलेगी.
09, 16 और 23 नवंबर को 18050 बदामपहाड़–शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस सांतरागाछी तक ही चलेगी.
18 नवंबर को 12101 मुम्बई–शालिमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सांतरागाछी तक,
20 नवंबर को 12102 शालिमार–मुम्बई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सांतरागाछी से,
19 नवंबर को 12905 पोरबंदर–शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सांतरागाछी तक तथा
21 नवंबर को 12906 शालिमार–पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सांतरागाछी से चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रद्द या परिवर्तित ट्रेनों की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

