
उदित वाणी, रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष का उपयोग किया. इसके खिलाफ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
झामुमो की मंशा स्पष्ट
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे झामुमो और सरकार की मंशा स्पष्ट हो चुकी है. सुधीर श्रीवास्तव एवं अशोक बड़ाइक ने आयोग को बताया कि झामुमो नगर निकाय चुनाव में खुलकर सामने आ चुकी है. यदि चुनाव चिन्ह का उपयोग ही करना था तो दलीय स्तर पर चुनाव करा लेती सरकार.
सबूत के साथ शिकायत
प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रियो भट्टाचार्य के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पेन ड्राइव में देकर आयोग को सौंपा.
Advertisement
<
