उदित वाणी, रांची : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को पहली बार रांची आयेंगे तथा बिरला उसी दिन दोपहर को चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. गौरतलब है कि चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना का 75 बर्ष पूरी कर रहा है. उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर चैंबर के कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी अनुमति प्रदान कर दी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात शाम 5 बजे रांची लौटे आयेंगे.
संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के रांची लौटने के बाद शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार डांगरा टोली में आयोजित समारोह में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. नागरिक अभिनंदन समारोह में रांची शहर के सैकड़ों संस्थाओं, रांची शहर के विभिन्न गणमान्य लोगों और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके बाद बिरला 25 मई रांची में ही रात्रि विश्राम करेंगे और 26 मई को दिल्ली लौट जायेंगे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।