
उदित वाणी, जमशेदपुर: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव का परिणाम शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तक पूरी तरह स्पष्ट हो गया. दो चरणों में हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद समेत सभी वार्ड पार्षदों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी गई.
अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार सोमवारी सोरेन ने चाकुलिया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित सोमबारी सरेन 3445 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी चन्दना मुर्मू से 727 मतों के अंतर से जीत हासिल की है.
उनकी जीत के साथ क्षेत्र में झामुमो समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.
चाकुलिया नगर पंचायत के 18 बूथ के लिए 9 टेबल लगे. यहां का परिणाम दो राउंड के बाद.
चाकुलिया नगर पंचायत-अध्यक्ष पद पर किसे कितनी वोट मिले
1. सोमवारी सरेन- 3445
2. चन्दना मुर्मू- 2718
3. संध्या रानी सरदार- 2119
4. शिलावती टुडू- 260
चाकुलिया से ये वार्ड पार्षद जीते:
वार्ड संख्या – 01 – संजीव कुमार मंडी 317 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 02 – गोपाल चंद्र दास 324 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या -03 – सोनिया दास
वार्ड संख्या – 04 – शतदल महतो 501 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 05 – संजय घोष 274 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 06 – मलय रूहिदास 381 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 07- इन्दु देवी 211 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 08 – मोहम्मद नजीमुद्दीन (निर्विरोध निर्वाचित)
वार्ड संख्या – 09 – तबस्सुम आरा 907 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 10 – राज कुमार मिश्रा 266 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 11- मौसमी मल्लिक 277 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या – 12 – कारमी सोरेन (निर्विरोध निर्वाचित)
चाकुलिया नगर पंचायत :
कुल वार्ड की संख्या : 12
वार्ड में उम्मीदवार : 36
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : 4
कितने राउंड में आएगा परिणाम : 2
पंचायत के 18 बूथ के लिए 9 टेबल लगे.

