
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने राज्य सरकार से भोगनाडीह घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराने की माँग की है. उन्होंने भाजपा के उपर भोगनाडीह में आदिवासियों के बीच दंगा फैलाने की बड़ी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संथाल विद्रोह के नायक सिद्धू-कान्हू का अपमान करने में कोई कसर बाकी नहीं थोड़ी थी. परन्तु पुलिस ने उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. मौके पर वरीय नेता झामुमो के वरिष्ठ नेता अमृत महतो, लालबाबू सरदार, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेम प्रधान, अंगद प्रधान आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

