
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की व्यापक स्तर पर कमी से जूझ रही है और सरकार द्वारा इस मुद्दे को कई बार केंद्रीय स्तर पर उठा भी चुकी है. परंतु इसके बावजूदं सरकार राज्य में लगभग डेढ़ दर्जन आईएएस अधिकारियों को पिछले 17-18 दिनों से बैठे बैठाये वेतन दे रही है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा उपायुक्त स्तर के 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है और तबादले के बाद से ही उक्त अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं.
Advertisement
<
