
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय सरदार (चुनाव चिन्ह-बाल्टी) के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा आज रोड शो किया गया. खरकई पुल से शुरु हुआ गिरिराज सिंह का रोड शो आकाशवाणी चौक, एस टाईप चौक होते हुए आवासीय कॉलोनी का भ्रमण करने के बाद खत्म हो गया. इस दौरान स्थानीय लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार के समर्थन में मतदान करने की अपील भी की गई.
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कमल हीं बाल्टी है, बाल्टी हीं कमल है. और अगर संजय सरदार महापौर बनते हैं, तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह नहीं मिलेगा. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को डर था कि अगर पार्टी सिंबल पर चुनाव हुआ, तो भाजपा जीत जाएगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक विशाल, नुनु झा, ललन तिवारी, हरिनंदन पांडेय, देवेश महापात्रा, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

