
उदित वाणी, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था जताते हुए रांची एवं पलामू जिलों से बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह आयोजन झामुमो के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित हुआ.
मनिंदर सिंह और जुगल किशोर के नेतृत्व में बढ़ा जनसमर्थन
रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में, और पलामू से विशेष रूप से जुगल किशोर तथा संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए.पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नए सदस्यों को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें पार्टी के विचारों व मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराया गया.
विचारधारा के साथ संगठन निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों और झामुमो की जनपक्षीय नीति की जानकारी दी गई. साथ ही सभी ने मिलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया.
किन-किन ने थामा झामुमो का हाथ?
गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मोहम्मद जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कुमार गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आज़म, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद साद, मोहम्मद शरीक, मोहम्मद बंटी, उत्कर्ष कुमार, प्रेम यादव.इनके साथ सैकड़ों अन्य समर्थकों ने भी झामुमो का दामन थामा.
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ आयोजन
इस अवसर पर पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला केंद्रीय सदस्य व संयोजक अश्विनी शर्मा, तथा जिला संयोजक डॉ. हेमलाल मेहता समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।