
उदित वाणी, जशेदपुर: यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर द्वारा 9 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों के लिए मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया. इसके तहत पिपला और बागुनहातु में 2 सत्र का आयोजन हुआ. इन सत्र में 200 से ज्यादा लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें नाम्या फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा दिए जानकारी दी गई. सत्र के बाद सोफी के सहयोग से सभी के बीच सेनिटरी पैड का वितरण किया गया. यंग इंडियंस का कहना है कि उनके द्वारा आगे ऐसे कई सत्र के आयोजन की योजना पर काम चल रहा है. इस तरह के आयोजन के लिए कोई भी संस्था या व्यक्ति yi.jamshedpur@cii.in पर ईमेल कर सकता है. सत्र के दौरान काफी संख्या में सदस्य जुटे. कार्यक्रम में 24 सदस्य उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम में उपस्थित 210 सदस्यों को सेंसेटाइज किया गया. सत्र में 10 शिक्षक मौजूद थे.


