
उदित वाणी, गुवा : नवरात्र के शुभ अवसर पर गुवा विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी के दिन सहचरी ग्रुप की ओर से भोग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया. भोग प्रसाद के रूप में सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर महाभोग परोसा गया.
पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रसाद ग्रहण कर भक्ति और आस्था में सराबोर दिखाई दिए. आयोजन में सहचरी ग्रुप की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से सुजाता बनर्जी, डॉ. पौलोमी सरकार और सुमन कुमार की अहम भागीदारी रही.
सहचरी ग्रुप के सदस्यों ने भक्तों की सेवा को ही सच्ची पूजा बताते हुए सभी को श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण कराने का कार्य किया. इस अवसर पर पंडाल परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण ‘जय मां दुर्गा’ के जयकारों से गूंजता रहा.

