
उदित वाणी, गुवा : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के तहत किरीबुरु लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में माइनिंग बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. ग्रुप में यह पहली ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य खनन संचालन, सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, मानव संसाधन और स्थिरता पर जागरूकता बढ़ाना था.
कुल 14 टीमों ने किरीबुरु आयरन अयस्क माइंस (केआईओएम), मेघाहातुबुरु आयरन अयस्क माइंस (एमआईओएम) व गुवा अयस्क माइंस (जीओएम) का प्रतिनिधित्व किया. क्विज में लिखित व स्टेज राउंड शामिल थे, जिसे डीजीएम (एचआर-एल एंड डी) रथिन विश्वास ने संचालित किया.
पुरस्कार वितरण में सीजीएम (खान) पी.एम. शिरपुरकर व सीजीएम (एचआर) डी. मिश्रा उपस्थित रहे. शिरपुरकर ने कहा कि परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा चेतना व ज्ञान वृद्धि टिकाऊ खनन के प्रमुख कारक हैं. मिश्रा ने उत्पादकता व कर्मचारी जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया.

